India

Venezuela Earthquake: 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप! वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप ने मचाई तबाही, 10 हजार मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की राजधानी कराकास समेत पूरे देश में बुधवार देर शाम आए दो भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

Venezuela Earthquake: 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप! वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप ने मचाई तबाही, 10 हजार मौतों की आशंका

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, 10 हजार से ज्यादा मौतों की संभावना 44 प्रतिशत और 1 लाख से अधिक मौतों की संभावना करीब 30 प्रतिशत है।

कराकास से 290 किलोमीटर दूर था केंद्र

USGS के मुताबिक पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकास से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था। झटके इतने तेज थे कि राजधानी सहित कई शहरों में इमारतें हिल गईं और कई जगहों पर संरचनात्मक नुकसान की खबरें सामने आईं।

126 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इस बार के भूकंप ने देशभर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

एयरपोर्ट को भी नुकसान, उड़ानें रोकी गईं

Me han pasado este vídeo del Aeropuerto de Maiquetia. dios mío… pic.twitter.com/sSH0yboQVP

— Said Rahal June 24, 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराकास एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे इलाके में धूल का बड़ा गुबार उठ गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

मलबे में फंसे लोगों को निकालने की जंग जारी

राजधानी कराकास और आसपास के इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रेस्क्यू टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती दिखाई दे रही है।

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

🔴 Venezuela declares emergency, suspends classes after double earthquake

Interim President Delcy Rodriguez declared a State of Emergency across Venezuela following a double earthquake. The declaration suspends all classes and bans nonessential activities nationwide. pic.twitter.com/mTEfTZgjj2

— NewsTongue June 25, 2026

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और आपातकालीन सेवाओं से तुरंत राहत कार्य में जुटने की अपील की है। वहीं गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने नागरिकों से एहतियात के तौर पर घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:

अभी तक नहीं जारी हुआ आधिकारिक मौत का आंकड़ा

राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, लेकिन मृतकों की आधिकारिक संख्या साझा नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही अमेरिका समेत कई देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply