India

हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल, अब हर हाल में भारतीय टीम को करने होंगे ये 2 काम

Team India: ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल हुई सभी टीमों ने लगभग 3 मैच खेले हैं। वहीं कुछ टीमों के 4 मैच पूरे हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुचने वाली टीमों की चर्चा तेज कर दी है। मौजूदा समय में भारतीय टीम ग्रुप A में शामिल है। तो आइए हम आपको भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण बताते हैं।

हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल, अब हर हाल में भारतीय टीम को करने होंगे ये 2 काम

Team India का सेमीफाइनल समीकरण

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को अभी 4 अंक ही प्राप्त हुए है दरअसल 3 मैचों में टीम ने केवल 2 ही जीत हासिल की हैं। 4 अंक पाने के बाद भारतीय महिला टीम का नेट रन रेट +2.511 है।

इसके बाद अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो ऐसे में भारतीय टीम को अपने अगले 2 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम 2 मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाती है, तो सेमीफाइनल में टीम के लिए पहुंचना काफी मुश्किल होगा।

इन 2 टीमों के साथ है Team India का अगला मुकाबला

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में अपने शेष दो मुकाबले खेलने हैं, जिसमें एक मैच ऑस्ट्रेलिया और दूसरा मैच बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है। इन दोनों ही टीमों के साथ भारतीय टीम को जीत हासिल करना इतना आसान नहीं है, लेकिन टीम अगर जीत हासिल कर लेती है, तो उसे 8 अंक मिल जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट पर अगर बात आती है, तो ऐसे में टीम का सेमीफाइनल में पहुंचाना पूरी तरह से पक्का हो जाएगा।

Team India के साथ ग्रुप A में हैं अन्य 3 टीमें

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए कुल 5 टीमें थी, लेकिन पाकिस्तान की टीम पहले ही इस रेस से बाहर हो गई है ऐसे में अब केवल 4 टीमें ही बची हैं। जिसमें भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।

ग्रुप A में यह 4 टीमें सेमीफाइनल की रेस में है। इन चारों टीमों मेंस भी बेबतरीन प्रदर्शन दिखाने वाली टीम है। ऐसे में फैंस को काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply