UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अभी से तेज होना शुरू हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई पुराने नेताओं के साथ नई नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वांचल की नेता और सपा छोड़कर भाजपा में आई पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूजा पाल के अलावा पश्चिमी से आने वाले पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस प्रकार यूपी बीजेपी में अब 19 उपाध्यक्ष हो गए हैं। वहीं प्रदेश मंत्री की संख्या 18 है। यूपी में अगले साल मार्च अप्रैल तक चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इतने बड़े बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट के लिए ओबीसी पर विशेष रुप से जोर दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh pic.twitter.com/jOu52lsTlc
— BJP Uttar Pradesh June 25, 2026
इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष
सुरेश राणा – उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी – उपाध्यक्ष
ब्रज बहादुर – उपाध्यक्ष
डॉ धर्मेंद्र सिंह – उपाध्यक्ष
मोहित बेनीवाल – उपाध्यक्ष
देवेश कोरी – उपाध्यक्ष
प्रियंका रावत – उपाध्यक्ष
दुर्विजय शाक्य – उपाध्यक्ष
रमेश सिंह – उपाध्यक्ष
नीरज सिंह – उपाध्यक्ष
अर्चना मिश्रा – उपाध्यक्ष
पूजा पाल – उपाध्यक्ष
शंकर गिरी – उपाध्यक्ष
कामेश्वर सिंह – उपाध्यक्ष
कृतिका अग्रवाल – उपाध्यक्ष
सुरेश मौर्य – उपाध्यक्ष
राजेश यादव – उपाध्यक्ष
कृष्ण बिहारी राय – उपाध्यक्ष
आलोक गुप्ता – उपाध्यक्ष
8 नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी
रामप्रताप सिंह चौहान – महामंत्री
गीता शाक्य – महामंत्री
अभिजात मिश्रा – महामंत्री
उपेंद्र रावत – महामंत्री
संजय राय – महामंत्री
शंकर लोधी – महामंत्री
दिलीप पटेल – महामंत्री
राजेश चौधरी – महामंत्री
राजनाथ सिंह के बेटे का नाम भी शामिल
इस लिस्ट में रक्षा मंत्री के बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद दिया है। नीरज लंबे समय से राजधानी लखनऊ में अपने पिता के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते आ रहे थे। नीरज सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनके पास अब तक कोई पद नहीं था। हालांकि, अब भापजा ने उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।
पूजा पाल को बनी उपाध्यक्ष
नीरज सिंह के अलावा सपा से भाजपा में आई पूजा पाल को भी भाजपा ने बड़ा तोहफा देते हुए उपाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले खबर थी कि पूजा को मंत्री पद दिया जा सकता है लेकिन भाजपा ने पूर्वांचल की इस नेता पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद दिया है।


