India

Raja Uday Pratap House Arrest: राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी महल पर नोटिस चस्पा, सामने आई ये वजह

Raja Uday Pratap House Arrest: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मोहर्रम से पहले कुंडा क्षेत्र स्थित भदरी महल में रहने वाले राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतापगढ़ में जिले शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मोहर्रम संपन्न कराना है। ये कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत की है। 

Raja Uday Pratap House Arrest: राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी महल पर नोटिस चस्पा, सामने आई ये वजह

भदरी महल में चस्पा किया गया नोटिस 

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजा उदय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों को 25 जून 2026 की सुबह 5 बजे से  26 जून 2026 की रात 9 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर ही रहने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में कुंडा कोतवाली पुलिस ने भदरी महल में हाउस अरेस्ट का नोटिस भी चस्पा किया। 

हर साल की जाती है कार्रवाई

स्थानीय स्तर पर ये कार्रवाई नई नहीं मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के अवसर पर कई सालों से राजा उदय प्रताप सिंह को इसी प्रकार हाउस अरेस्ट किया जाता रहा है। प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम का जूलूस जिस मार्ग से गुजरता है, उसी रास्ते पर हनुमान मंदिर है। इसी कारण कानून व्यवस्था और साम्प्रादियक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कदम उठाया जाता है। 

खबर अपडेट हो रही है…   

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply