India

अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

Amravati Crime News: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजुरा में एक भाई द्वारा अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई। मामूली विवाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। घायल का नाम निखिल गजानन ठाकरे 24, राजुरा है।

अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला
अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

घर जल्दी आने की बात पर भड़का

शिकायतकर्ता निखिल ठाकरे ने शिकायत में बताया कि वह अपने फुफेरे भाई और एक दोस्त के साथ पार्टी करने गया हुआ था। पार्टी के दौरान पीड़ित के दोस्त ने फोन करके उसके बड़े भाई रोहित गजानन ठाकरे 26 को भी वहां बुला लिया। पार्टी खत्म होने के बाद आरोपी रोहित अचानक वहां से अकेले ही घर लौट आया।

मां के सामने भाई ने उठाया चाकू

कुछ देर बाद जब पीड़ित निखिल भी अपने घर पहुंचा, तो उसने रोहित से बस इतना पूछा, तुम घर जल्दी क्यों आ गए हमें साथ में क्यों नहीं लाए इतनी सी बात पर आरोपी रोहित बुरी तरह भड़क गया और उसने निखिल को गालियां देना शुरू कर दिया। जब उनकी मां बीचबचाव करने और झगड़ा शांत कराने आईं, तभी गुस्से में पागल रोहित ने घर में रखा उठा लिया।

ये भी पढ़े:

छोटे भाई पर किया जानलेवा वार

आरोपी ने निखिल के दाहिने और बाएं पेट पर एक के बाद एक कुल चार जगहों पर चाकू से जोरदार वार कर दिए। इस हमले में निखिल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी रोहित गजानन ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply