IndiaTrending

Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Agra Police Action On Liquor Smuggling: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 350 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब को पंजाब से लाकर झारखंड सप्लाई किया जाना था।

Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भूसी के नीचे बड़ी मात्रा में मिली अवैध शराब

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक कैंटर झरना नाले के पास से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कैंटर और उसके आगे चल रही एक ब्रेजा कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कैंटर के अंदर धान की भूसी के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई मिली।

तीन को किया गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि ब्रेजा कार कैंटर के आगेआगे चल रही थी और उसका काम रास्ते में पुलिस चेकिंग तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी देकर कैंटर को सुरक्षित झारखंड तक पहुंचाना था। पुलिस ने मौके से बभूताराम निवासी बाड़मेर , अनिल निवासी पानीपत तथा जगदीप निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया।


पंजाब से शराब लाकर विभिन्न राज्यों में करते थे सप्लाई

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिल पहले झाड़फूंक का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जगदीप से हुई और बाद में वह इस से जुड़ गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद शराब, कैंटर और ब्रेजा कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply