India

Passport Fee Hike: पासपोर्ट बनवाना अब होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होगी नई फीस; तत्काल सेवा के शुल्क में भी बड़ा इजाफा

Passport Fee Hike: विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पासपोर्ट नियम, 1990 में संशोधन करते हुए नई फीस तय की गई है। इसके तहत सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणियों में आवेदन शुल्क बढाया गया है। 

Passport Fee Hike: पासपोर्ट बनवाना अब होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होगी नई फीस; तत्काल सेवा के शुल्क में भी बड़ा इजाफा

पासपोर्ट नियमों में संशोधन के बाद बढ़ी फीस

सरकार ने बदलाव पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 24 के तहत किए हैं। नए नियमों के अनुसार पासपोर्ट आवेदन शुल्क की संरचना को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाया गया है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी। 

रेट में क्या बदलाव हुए  

36पेज सामान्य पासपोर्ट 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हो गया है.
36पेज तत्काल पासपोर्ट 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपये हो गया है.
60पेज सामान्य पासपोर्ट 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है.
60पेज तत्काल पासपोर्ट 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपये हो गया है.

खबर अपडेट हो रही है…  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply