India

खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय, ये शरीर के लिए सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें

भारतीयों में अधिकतर लोगों की सुबह चाय के बिना नहीं होती. अगर ये उठते ही न मिले तो कई लोगों को सिर में दर्द होने लगता है. वैसे इसे पीने के तरीके भी लोगों के काफी अलग हैं. इनमें से एक ये भी है कि कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद चाय की चुस्की को एंजॉय करते हैं. पर क्या आपने सोचा है कि खाते ही चाय को पीने से हमारे शरीर में क्या होता है? कहीं इससे शरीर को नुकसान तो नहीं होता है. इस टॉपिक पर टीवी9 ने डॉ. वनीशा पुंडीर से खास बातचीत की.

खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय, ये शरीर के लिए सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें

लोगों को ये बहुत नॉर्मल लगता है कि खाते ही चाय पीने से भला शरीर में क्या होगा? चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं कि ऐसा करना सही है या गलत? जानें.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉ. वनीशा का कहना है कि हम जो खाना कंज्यूम करते हैं, उस खाने में विटामिन्स और मिनरल्स प्रेजेंट होते हैं, जिनमें से कुछ आयरन, कैल्शियम और जिंक मिनरल्स के नाम भी शामिल हैं. वहीं चाय में कुछ नैचुरल कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जैसे कि टैनिन और पॉलिफिनॉल्स.

एक्सपर्ट ने बताया जब हम खाने के बाद तुरंत चाय लेते हैं, तो टी में मौजूद टैनिन हमारे खाने में प्रेज़ेंट आयरन के साथ बाइंड करते हैं और इस आयरन का अब्जॉर्प्शन कम कर देते हैं. सिर्फ आयरन नहीं, बल्कि जिंक और कैल्शियम के साथ भी ये टैनिन बाइंड करके इनका अब्जॉर्प्शन कम कर सकते हैं.

होते हैं ये नुकसान

उन्होंने बताया कि खाने के बाद तुरंत चाय लेने से एक और नुकसान है कि पेट का फूलना, जिसे हम ब्लोटिंग बोलते हैं और एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. दरअसल, टैनिन्स एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकते हैं. एक्सपर्ट ने चाय को पीने से जुड़े और भी नुकसान बताए. उनके मुताबिक इसमें कैफीन भी प्रेज़ेंट होता है और ये हमारी नींद में डिस्टर्बेंस कर सकता है.

इतनी देर बाद पिएं चाय

अगर आप चाय के शौकीन है तो आपको ये जान लेना चाहिए कि खाना या किसी चीज को खाने के कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए. आइडियली हमें कम से कम एक घंटा वेट करके ही चाय का कंजम्प्शन करना चाहिए.

इसके अलावा लोगों को चाय के साथ नमकीन चीजों को खाने से बचना चाहिए. भारतीयों में ज्यादातर चाय के साथ आलू के पराठे खाना पसंद करते हैं. ये तरीका एसिडिटी और ब्लोटिंग की वजह बन सकता है. सुबह के नाश्ते में ऐसा किया जाना सबसे कॉमन है और ऐसी गलती करने वाले लोगों को पूरा दिन सीने में जलन परेशान करती है.

वैसे ये भी कहा जाता है कि चाय को पीने से कुछ देर पहले पानी पी लिया जाए तो ये एसिडिटी या ब्लोटिंग नहीं करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply