CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पत्नी और भांजे के रिश्ते पर शक बना जानलेवा! पति की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। ..

पत्नी और भांजे के रिश्ते पर शक बना जानलेवा! पति की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। ..

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पत्नी का पति के भांजे के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था. पति ने विरोध किया तो पत्नी ने पहले लोहे की रॉड से सिर पर वार किया और फिर तकिए से मुंह दबाकर मौत की नींद सुला दी.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध संबंधों की वजह से एक और पति की हत्या कर दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि पत्नी का संबंध पति के सगे भांजे के साथ चल रहा था. पति ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने पति को मौत की नींद सुला दी. आरोप है कि जब पति सो रहा था तो पत्नी ने पहने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी.

यह घटना तब सामने आई जब 5 साल के बेटे ने पुलिस के सामने मां की पूरी करतूत बताई. शव के सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले. जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ शुरू की तो पत्नी बार-बार बेहोश होने का नाटक करने लगी.

पुलिस ने आरोप पत्नी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि यह घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर जूर चांदपुर थाना क्षेत्र के नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा गांव की है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. इस पूरे मामले पर गांव के पूर्व प्रधान का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का अपने पति के भांजे के साथ अवैध संबंध चल रहा था. दोनों फोन पर छिपकर बात करते थे और अक्सर नहर के पास मिलते हुए देखे जाते है. पति इसको लेकर बार-बार आपत्ति जताता था, जिसकी वजह से घर में अक्सर विवाद होता था. बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी.

चारपाई में पड़ा मिला कुमरसेन का शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां चारपाई पर कुमरसेन का शव पड़ा मिला. पत्नी से पूछताछ करने के बाद वह बार-बार बेहोश होने का नाटक करने लगी. नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा गांप के कुमरसेन की शादी करीब 7 साल पहले कमेंद्री के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे थे, 5 साल का बेटा हिमांशु और 3 साल की बेटी सुनैना. कुमरसेन के पास 4 बीघा जमीन थी, जिसपर खेती करके वह अपना गुजर-बसर करता था.

कमेंद्री का भांजे के साथ चल रहा था अफेयर

परिवार के सदस्यों के अनुसार, कमेंद्री का कई वर्षों से कुमरसेन के भांजे गौतम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि गौतम अमरोहा जिले के ठोटी गांव का रहने वाला है. आरोप है कि वह कुमरसेन की गैरमौजूदगी में अक्सर घर आता था. जब कुमरसेन को इस अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन झगड़ा बढ़ता गया.

पूर्व प्रधान ने क्या बताया?

पूर्व प्रधान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. काफी देर तक घर से शोर-शराबे की आवाज आती रहीं. उसके बाद शाम करीब 4:30 बजे कमेंद्री यह कहकर घर से निकली कि वह पैसे निकालने ब्लॉक ऑफिस जा रही है. लगभग आधे घंटे बाद कुमरसेन के चाचा खड़ग सिंह के घर पहुंची और बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं है और वे बोल नहीं पा रहे हैं.

जब चाचा घर पहुंचे तो उन्होंने कुमरसेन का शव चारपाई पर पड़ा मिला. शुरू में परिवार वालों को लगा कि यह सामान्य मौत है और उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी. बाद में पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंची.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply