India

एक बार फिर लौटेंगे मुन्ना भाई और सर्किट? सीक्वल पर राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा अपडेट

राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बीएस आइकोनिक मूवी में से एक है. इसे आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं. फिल्म की कहानी और किरदार आज भी फैंस के दिल में घर कर के बैठे हैं. मुन्ना भाई एमबीबीएस का दूसरा पार्ट भी काफी मजेदार है. ऐसे में फैंस अब इसके तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जो जल्द ही खत्म होने वाला है. जी हां, खुद फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने इस बात को कंफर्म किया है.

एक बार फिर लौटेंगे मुन्ना भाई और सर्किट? सीक्वल पर राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा अपडेट

राजकुमार हिरानी के इस बड़े ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंड दोगुना बढ़ गई है. एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी को एक साथ किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. चलिए जानते हैं राजकुमार हिरानी ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा है?

फिर से साथ आ रहे संजय दत्त और अरशद वारसी?

फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया है. इस बातचीत में हिरानी ने बताया कि हमारी टीम लगातार मुन्ना भाई फिल्म की अगली किश्त की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है. इस ऐलान के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

राजकुमारी हिराने ने क्या कहा ?

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने लंबे समय से चर्चा में बनी मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुन्ना भाई चले अमेरिका आखिर क्यों नहीं बन पाई. हिरानी ने कहा कि उस फिल्म का टीजर काफी पहले बनाया गया था, जब कहानी पर काम चल रहा था. उस समय निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी एक फिल्म बना रहे थे. इसलिए आने वाले प्रोजेक्ट की झलक दिखाने के लिए टीजर तैयार किया गया. टीजर में मुन्ना और सर्किट अमेरिका जाने की तैयारी करते हुए और अंग्रेजी सीखते हुए नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

फिल्म की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

हालांकि, हिरानी के मुताबिक उस कहानी की स्क्रिप्ट कभी पूरी नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि टीम ने मुन्ना भाई चले अमेरिका की कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं हो पाई.उन्होंने यह भी साफ किया कि मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी को भुलाया नहीं गया है. मेकर्स अभी भी अलगअलग कहानियों और स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं, ताकि मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को एक दमदार कहानी के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply