Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Brezza का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान कई बार इसे देखा जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Brezza के डिजाइन में हल्के बदलाव होंगे, जबकि इंजन और फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है.

मिलेगा नया टर्बोपेट्रोल इंजन
नई की सबसे बड़ी खासियत इसका नया इंजन हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 1.0 लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन का विकल्प भी दे सकती है. यही इंजन फिलहाल Maruti Fronx में इस्तेमाल किया जा रहा है.
छोटे इंजन की वजह से टैक्स में भी फायदा मिल सकता है, क्योंकि इसकी क्षमता 1200cc से कम होगी. माना जा रहा है कि Brezza के लिए इस इंजन की ट्यूनिंग अलग हो सकती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो जाएगी. इससे उन ग्राहकों को भी आकर्षित करने की कोशिश होगी, जो दमदार ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं.
अंडरबॉडी CNG सिस्टम मिलेगा
नई में CNG वेरिएंट को भी पहले से ज्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस बार CNG सिलेंडर को कार के नीचे यानी अंडरबॉडी में लगाने की तैयारी कर रही है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बूट स्पेस पहले की तुलना में ज्यादा मिलेगा और सामान रखने में कोई परेशानी नहीं होगी. यह बदलाव CNG खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
फीचर्स में भी होगा बड़ा अपग्रेड
नई Brezza फेसलिफ्ट में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी. इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की संभावना है, जो गर्मी के मौसम में सफर को ज्यादा आरामदायक बनाएंगी.इसके अलावा ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए पावर्ड सीट एडजस्टमेंट का विकल्प भी मिल सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कुछ और आधुनिक फीचर्स भी जोड़ सकती है.
किससे होगा मुकाबला
अगर ये सभी अपडेट नए Brezza फेसलिफ्ट में मिलते हैं, तो यह SUV Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है. अब सभी की नजर Maruti Suzuki की आधिकारिक घोषणा और लॉन्च डेट पर टिकी हुई है.


