India

Tata Punch vs Maruti Fronx: किस SUV का टॉप मॉडल खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स में कौन है नंबर-1?

Tata Punch vs Maruti Suzuki Fronx: भारत में Tata Punch सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है और यह कंपनी की सबसे सफल कारों में गिनी जाती है. वहीं, Maruti Suzuki Fronx ने भी अपनी स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है. अगर आप नई छोटी SUV या क्रॉसओवर खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी लिस्ट में Tata Punch और Maruti Fronx शामिल हैं, तो दोनों के टॉप वेरिएंट का यह मुकाबला आपके लिए सही फैसला लेने में मदद करेगा.टाटा पंच का टॉप वेरिएंट अकम्प्लिश्ड+ एस है, जबकि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का टॉप ट्रिम अल्फा है. ऐसे में आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Tata Punch vs Maruti Fronx: किस SUV का टॉप मॉडल खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? कीमत, फीचर्स में कौन है नंबर-1?

Tata Punch vs Maruti Suzuki Fronx: कीमत

के टॉप मॉडल की कीमत ₹ 10.60 लाख है, जबकि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के टॉप वेरिएंट की कीमत ₹ 11.98 लाख है.

Tata Punch vs Maruti Suzuki Fronx: फीचर्स

दोनों मॉडलों के टॉपएंड ट्रिम्स में कई समान फीचर्स मिलते हैं. टाटा पंच वास्तव में से निचले सेगमेंट में आती है, लेकिन फिर भी यह प्रभावशाली रूप से फीचर्स से लैस है. पंच में सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, अधिक टीवी और रियर सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स हैं. वहीं, फ्रोंक्स में हेडअप डिस्प्ले और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें मिलती हैं.

Tata Punch vs Maruti Suzuki Fronx: सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में टाटा पंच, फ्रॉन्क्स से कहीं बेहतर है और इसे पांच स्टार रेटिंग मिली हुई है. दूसरी ओर, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के पास भारत एनसीएपी या ग्लोबल एनसीएपी की कोई औपचारिक सेफ्टी रेटिंग नहीं है.सुरक्षा सुविधाओं की बात करें तो, पंच में टीपीएमएस मिलता है, जो फ्रॉन्क्स में नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply