ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

बर्थडे नाइट पर गर्लफ्रेंड के साथ थे निजी पल, फिर युवक ने कहा- ‘आंखें बंद करो’ और हो गया बड़ा हादसा..

बर्थडे नाइट पर गर्लफ्रेंड के साथ थे निजी पल, फिर युवक ने कहा- ‘आंखें बंद करो’ और हो गया बड़ा हादसा..

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के झारा गांव में 18 वर्षीय युवती की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जांच की कड़ी में स्थानीय पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को नाले की रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले में युवती के 17 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है. पूछताछ के शुरुआती चरण में ही नाबालिग ने नाबालिग ने गर्लफ्रेंड की हत्या की बात कबूल ली है. उसका कहना है कि युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था. ऐसे में परेशान होकर उसने अपनी 18 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मार डाला.  

जान गंवाने वाली युवती भारती टंडन  (18) 12वीं की छात्रा थी. इसी 19 जून, 2026 को उसका जन्मदिन था. 19 जून की रात को भारती घर से कपड़े और जरूरी सामान लेकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इस पर काफी तलाश करने के बाद जब भारती नहीं मिली तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई.  

22 जून को मिला शव 

पुलिस भारती  टंडन को तलाश ही रही थी कि 22 जून, 2026 को उसका शव  गांव के नजदीक नाले की रेत में दफन मिला.मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में उसकी पहचान भारती टंडन के रूप में हुई.

नाबालिग पर गया शक

पुलिस जांच के दौरान जानकारी सामने आई कि भारती का स्कूल के ही नाबालिग छात्र से लव अफेयर था. कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. नाबालिग ने माना कि उसका और भारती टंडन का अफेयर था. वह शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी. वह घर छोड़कर उसके साथ आ गई थी. जन्मदिन की रात उसने शादी का भरोसा देकर उसे मिलने बुलाया.

मारने से पहले बनाए संबंध

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गर्लफ्रेंड से उसने नाले के पास ही संबंध बनाए. कुछ देर बात ही युवती को गिफ्ट देने के बहाने आंखें बंद करने के लिए कहा. भारती टंडन के आंख बंद करते ही पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया. इससे खून बहने लगा और भारती बेहोश हो गए. कुछ ही बाद ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने शव को रेत में दबाकर साक्ष्य छिपा दिया. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply