
Jhansi : बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावल टांड़ा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां का आरोप है कि गांव में रहने वाले दो युवकों ने उसके बेटे को शराब पिलाकर मार डाला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बड़ागांव के बावल टांड़ा मोहल्ले कल्याण सिंह परिवार समेत निवास करता था। कल्याण प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि कल्याण शराब पीने का आदी था। बीते रोज वह शराब के नशे में बाहर पड़ा था। वहां उसका गांव के लोगों के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह कमरे में चला आया। देर-रात तक उसकी मां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दो लोगों की मौत
झांसी। अलग – अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के हसारकला में रहने वाली राम क्षत्रीय बीते रोज सड़क हादसे में घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी निवासी चीका उर्फ श्रीपत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।



