श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर है और इस दौरे के पहले ही मैच में भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को पहले ही मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर की खराब कप्तानी का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा.

भारतीय टीम की हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस हार को लेकर बात की और अपनी गलती मानी, श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
Shreyas Iyer ने बताई टीम इंडिया के हार की असली वजह
श्रेयस अय्यर ने भारत के हार की असली वजह खराब गेंदबाजी को बताया है. भारतीय टीम की खराब गेंदबाजी और अपनी हार के बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाज़ अच्छी बॉलिंग कर रहे थे. उन्हें लेटरल मूवमेंट मिल रहा था और कुछ विकेट भी मिले. तो हमें शानदार शुरुआत मिली, लेकिन बीच में हम अपनी योजना पर ठीक से अमल नहीं कर पाए. हमने उन्हें सीधे ग्राउंड की तरफ शॉट खेलने दिए, जहाँ हमें पता है कि बाउंड्री छोटी है. लेकिन फिर, हाँ, जब हमें ओवर रोकने थे, तब गेंदबाज़ों ने शानदार काम किया. तो मुझे लगा कि जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसे देखते हुए 140 का स्कोर चेज़ करने के लिए ज़बरदस्त होता. फिर भी, यहाँ का अनुभव बहुत अच्छा रहा. हमें इन हालात में खेलने का मौका मिला, पिच के बारे में अच्छी जानकारी मिली, और हाँ, कप्तान के तौर पर यह एक बढ़िया शुरुआत थी.”
श्रेयस अय्यर ने कहा कि पॉवरप्ले के ब्रेक के बाद उनकी टीम का लय बिगड़ा, श्रेयस अय्यर ने अपनी हार के बाद कहा कि वो अगले मैच में शानदार वापसी करने वाले हैं. श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“हाँ, बिल्कुल. जो हुआ उसे हम भूल जाएँगे. इस मैच से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिला है और हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में पूरी ताक़त के साथ उतरें.”
श्रेयस अय्यर ने किया हर्षित राणा और शिवम दुबे की तारीफ़
भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बावजूद अपने 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की है. श्रेयस अय्यर ने इस हार के बावजूद हर्षित राणा और शिवम दुबे की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“हाँ, बिल्कुल. शुरुआत में उन्हें मदद मिल रही थी, और शिवम ने पहले भी अहम ओवर डाले हैं. इसलिए मैं हमेशा उन पर भरोसा करता हूँ, और मैंने उनके साथ घरेलू क्रिकेट में भी खेला है. मैं उनकी ताक़त और कमज़ोरियों को जानता हूँ. और हर्षित राणा ने ज़बरदस्त बॉलिंग की. चोट से उबरकर इस स्तर पर खेलना और ऐसा टैलेंट दिखाना, वाकई शानदार है.”
श्रेयस अय्यर को मिली सीख
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने इस हार से सीख लिया है. टीम इंडिया की इस हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“मुझे लगता है कि आप किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं ले सकते. आप बस मैदान पर जाकर मैच नहीं जीत सकते. आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उस पल में पूरी तरह मौजूद रहें. जैसा कि मैंने पहले कहा, आपको वर्तमान में रहना होगा और अगर विरोधी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो उसका फ़ायदा उठाना होगा. और हाँ, किसी भी पल या स्थिति को कभी हल्के में न लें. हाँ मै अगले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ.”



