IndiaTrendingUttar Pradesh

रक्षक ही बना भक्षक, पत्नी और 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मुरैना : मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बलराम ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और सात वर्षीय बेटे अतुल की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

रक्षक ही बना भक्षक, पत्नी और 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पतिपत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थीं। इसके बाद परिवार में क्या हुआ? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौतों के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply