Budaun 4 Year old Girl Assault: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ताजिया जुलूस के दौरान लापता हुई चार साल की मासूम बच्ची करीब 12 घंटे बाद गांव के बाहर एक खेत में गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिली। मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म की संभावना सामने आने पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और POCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ताजिया जुलूस के दौरान अचानक लापता हुई मासूम
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम ताजिया जुलूस के दौरान चार साल की मासूम बच्ची का रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची जुलूस देखने घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार औऱ ग्रामीणों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
12 घंटे बाद खेत में घायल मिली बच्ची
शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत में बच्ची गंभीर रूपर से घायल और खून से लथपथ हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में हुई प्राथमिक मेडकल जांच के बाद दुष्कर्म की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुरे इलाके में संनसनी फैल गई।
खबर अपडेट हो रही है…



