India

Aligarh Encounter : अलीगढ़ में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

Aligarh Encounter: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश फरमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरमान लंबे समय से गोकशी के एक मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Aligarh Encounter : अलीगढ़ में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

खुफिया सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

अलीगढ़ के एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि शनिवार को सिटी एसओजी, जवां थाना पुलिस और सीआईडब्ल्यू की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि फरमान अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस के अनुसार, खुद को चारों ओर से घिरा देख फरमान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, अवैध .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरमान सितंबर 2025 से गोकशी के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

फरार आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल घायल फरमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply