Trending

Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर

Methi Seeds For Hair Growth Naturally: हमारी रसोई सेहत के अनमोल खजानों से भरपूर है। हमारे किचन में लौंग, हल्दी और मेथी जैसे कई मसाले होते हैं, जो हमारे स्किन व बालों के लिए फायदेमंद है।

Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर

भारत में मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है। इनमें खूबसूरती बढ़ाने के भी कई गुण होते हैं और ये हमारी त्वचा और बालों के लिए कमाल कर सकते हैं। ऐसा ही एक भारतीय मसाला है मेथी। मेथी को पीढ़ियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजमाया और परखा गया है। त्वचा की समस्याओं से लेकर डैंड्रफ तक, यह बालों के झड़ने की समस्या से निपटने में भी मददगार है।

डैंड्रफ के लिए मेथी हेयर मास्क

हेयर मास्क के लिए 3 बड़े चम्मच मेथी के दाने लें और उन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इन भिगोए हुए मेथी के दानों को ग्राइंड करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। दानों को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों के सिरों पर अच्छे से लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सल्फेटफ्री, नैचुरल शैम्पू से वॉश कर लें।

मेथी

मेथी हेयर सीरम

आसानी से बनने वाले इस हेयर सीरम का इस्तेमाल आप रोज़ाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं। प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर मेथी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, साथ ही बालों की जड़ों को मज़बूत करती है और बालों के झड़ने, पतले होने और दोबारा उगने में होने वाली दिक्कतों को रोकती है। आपको बस एक गिलास पानी में मेथी को भिगोकर रखनी है। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें और फिर पानी को छान लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रखें और रोज़ाना रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें।

मेथी

हेल्दी स्कैल्प के लिए मेथी

के साथ हिना पाउडर को मिलाकर लगाने से  यह सिर्फ बालों को रंग ही नहीं देता, बल्कि स्कैल्प को भी साफ करता है। हिना पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजिंग असर के लिए मेथी

मेथी के सूखे दाने लेकर उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब 2 बड़े चम्मच ऑर्गेनिक ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें 4 बड़े चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने हाथों से स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसे धो लें। इससे बाल सिल्की और मुलायम बनेंगे।

मेथी

लंबे और चमकदार बालों के लिए मेथी

एक बर्तन में 3 बड़े चम्मच मेथी के दाने को रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह पानी छान लें। लगाने के बाद, इस पानी से अपने बालों को आखिरी बार धोएं। इसे हर दिन करें, इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply