IndiaTrending

अमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी

Amarnath Yatra From Varanasi: बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही धर्मनगरी काशी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को रवाना हो गया। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सेवादारों और श्रद्धालुओं का पहला दल वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हावड़ाअमृतसर मेल के माध्यम से कश्मीर के लिए प्रस्थान किया।

अमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
अमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी

हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काशी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। समिति के अनुसार, काशी से हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। श्रद्धालु पहले अमृतसर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू होते हुए पहलगाम तक का सफर तय करेंगे। इसके बाद पवित्र गुफा तक की यात्रा पैदल पूरी की जाएगी।

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों की सेवा में जुटी हुई है। समिति की ओर से यात्रा के दौरान लगभग 300 श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी समिति द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को दर्शन कराने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सेवा कार्यों में जुटेंगे 80 से 90 सेवादारों का दल

समिति के सेवादार दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने बताया कि 80 से 90 सेवादारों का दल यात्रा पर जा रहा है। इनमें 10 सेवादारों का समूह उनके, विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएगा, जबकि लगभग 70 सेवादार बेगमपुरा एक्सप्रेस से सीधे जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचेंगे और वहां से सेवा कार्यों में जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति पूरी तरह तैयार है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सेवा अभियान को मिल रहा जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग

समिति के इस सेवा अभियान को जनप्रतिनिधियों और का भी सहयोग मिल रहा है। आयोजन में महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, शांति लाल जैन सहित कई गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पान और मिठाई की व्यवस्था छक्कन दादा, राजेश चौरसिया और नंदनी परिवार की ओर से की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply