Boyfriend Kidnaps Girlfriend Detonates Bomb In Car: कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ आत्महत्या करने की साजिश रच डाली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन किसी बात को लेकर उनका रिश्ता टूट गया था। इससे नाराज युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका का अपहरण कर लिया और उसे कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया।

आरोप है कि युवक ने कार में पहले से ही बम लगा रखा था, ताकि दोनों की एक साथ मौत हो जाए। हालांकि, धमाका होने से पहले युवती किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रही और उसकी जान बच गई। वहीं, कार में हुए जोरदार विस्फोट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।Karnataka
कल्लाम्बेला में NH48 की घटना
दरअसल शनिवार को जिले में कल्लाम्बेला के पास NH48 पर एक युवती के कथित अपहरण के बाद एक प्रेमी ने कार के अंदर देसी बम विस्फोट कर अपनी जान दे दी. महिला और टैक्सी चालक बालबाल बच गए, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से एक और देसी बम बरामद किया. बता दें कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रुप में हुई।
जो उतत्र कन्नड़ जिले के अंकोला का निवासी था। प्रारंभिक जांच में पता चाल की मृतक नागेंद्र और राम्या दोनों लगभग छह वर्षों से में थे। तो वहीं रम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर की असिस्टेंट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। दोनों के बीच आपसी मतभेदों के वजह से उसने नागेंद्र के साथ
शादी का दबाव बना रहा था नागेंद्र
तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार, अंकोला क्षेत्र के निवासी नागेंद्र और राम्या लगभग आठ वर्षों से रिश्ते में थे. बेंगलुरु के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर कार्यरत राम्या ने कथित तौर पर दोनों के बीच चल रहे मतभेदों के कारण नागेंद्र शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
पीजी से गर्लफ्रेंड को धमका कर ले गया था
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह नागेंद्र ने कथित तौर पर एक टैक्सी किराए पर ली और बेंगलुरु के बायरासंद्रा स्थित उसके किराए के मकान में गया जहां राम्या रहती थी। जहां दोनों के बीच बहस हुई और फिर राम्या को जबरजस्ती अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गया।
घटना के बाद राम्या की एक रूममेट जो उसके शाथ कमरे में रहती है, उसने बेंगलुरु के सिद्धापुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। और बताया कि नागेंद्र ने चाकु दिखाकर राम्या को धमकाया और फिर साथ में लेकर चला गया।
नागेंद्र का आत्मघाती कदम
चालक ने पुलिस को बताया कि दोनों के बहस हुई, जिसके बाद नागेंद्र ने कथित तौर पर राम्या के उपर चाकू से हमला किया। जिसके बाद राम्या टैक्सी से भाग के निकलने में कामयाब रही। उतने में चालक ने गाड़ी रोक दी और उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ा।
लेकिन वहीं नागेंद्र ने बम में आग लगा दी, जिससे भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक ‘अनफ्यूज्ड’ बम भी बरामद किया है।
टैक्सी चालक का चौंकाने वाला खुलासा
तो वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस को टैक्सी चालक ने एक नया और अहम बयान दिया है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। चालक के अनुसार, जिस कैब में यात्रा हो रही थी, उसे नागेंद्र के नाम पर के जरिए बुक किया गया था। चालक ने पुलिस को बताया कि कल्लमबेला पहुंचने तक पूरी यात्रा सामान्य और शांतिपूर्ण रही।
हालांकि, इसी दौरान उसे अंकोला से एक फोन कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि महिला का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस अब चालक के इस बयान की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
राम्या को बचाने के दौरान हुआ बम धमाका
मामले की जांच के दौरान टैक्सी चालक प्रवीण ने एक गंभीर खुलासा किया है। उसने दावा किया कि बहस के दौरान नागेंद्र ने राम्या पर चाकू से हमला कर दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रवीण ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और राम्या को वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुरक्षित निकालने में मदद की।
चालक के अनुसार, राम्या ने उसे पहले ही आगाह कर दिया था कि नागेंद्र के पास देशी बम मौजूद है। प्रवीण ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब वह कार के पास वापस पहुंचा, तो उसने नागेंद्र के हाथ में एक देसी बम देखा।
बम धमाका और जांच का दायरा
प्रवीण के अनुसार, जब वह कार के पास लौटा, तो नागेंद्र के हाथ में एक देसी बम था। चालक ने कथित तौर पर नागेंद्र से एक देशी बम छीनकर फेंक दिया, लेकिन इसके बाद नागेंद्र ने दूसरे बम में आग लगा दी, जिससे भीषण विस्फोट हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से एक ‘अनफ्यूज्ड’ बम भी बरामद किया है। अब जांच का मुख्य केंद्र यह है कि नागेंद्र ने ये बम कहां से और कैसे हासिल किए। फिलहाल, नागेंद्र के इस खौफनाक आत्मघाती कदम और घटना के पीछे के उद्देश्यों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।



