India

अभी अभी: डे-केयर सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 34 लोगों की मौत

Thailand Daycare Center Shooting: थाईलैंड में फायरिंग की दो अलगअलग घटनाओं में 34 लोगों की जान जाने की खबर है। इन घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने डेकेयर सेंटर में घुसकर फायरिंग कर दी जिसमें 34 लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा साउथ थाईलैंड के हाट याई में मौजूद एक स्कूल में 18 साल के युवक ने फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया और एक महिला कर्मचारी को बंधक बनाया।

अभी अभी: डे-केयर सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 34 लोगों की मौत

यह घटना थाईलैंड के इतिहास की सबसे भयावह घटना है। डेकेयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 22 बच्चों और 12 वयस्कों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह घातक मास शूटिंग है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है और लोगों में गुस्सा भी है। पुलिस जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारण जानने की कोशिश कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply