Himachal PradeshIndiaTrending

आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर

शिमला : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व पर बात की और राज्य में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही है।

आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “ऐसा नहीं है कि जब आप भगवान के चरणों में आते हैं, तो सिर्फ कुछ मांगने ही आते हैं। जाखू हनुमान मंदिर एक बहुत पुरानी जगह है। अगर आप इसके आसपास के खूबसूरत नजारों को देखें, तो आपके अंदर अपने आप ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास जाग उठता है। मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी शिमला आता है और जाखू मंदिर नहीं जाता, उसकी यात्रा एक तरह से अधूरी रह जाती है।”

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत की तरफ दुनिया देख रही है। भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां सबसे अधिक आबादी है। हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर है और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने हमें 12 साल तक नेतृत्व दिया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने देश को कोविड, पश्चिम एशिया संकट जैसी चुनौतियों से बाहर निकला। मैं हनुमानजी से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री को और शक्ति दें।”

सांसद ने आगे कहा, “हिमाचल प्रदेश सुंदर और देवभूमि है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। लेकिन जिम्मेदार पर्यटक जरूर होना चाहिए। पर्यटक और स्थानीय लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रास्ते में न फेंकें, इससे नाले जाम होते हैं और सड़के गंदी हो जाती हैं। टोक्यों में एक भी डस्टबिन देखने को बाहर नहीं मिलता है। लोग वहां समझदार हैं और कचरे को सड़क पर नहीं फेंकते हैं। जापान के लोग किसी देश के स्टेडियम मैच देखने जाते हैं तो अपने स्टैंड को साफ करके जाते हैं, जिससे उनके देश के छवि अच्छी हो। प्रधानमंत्री भी लोगों से अपील करते हैं कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें और साफसुथरा बनाएं। सभी लोगों को अपने शहर और देश को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply