Trending

Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद

Healthy Jamun Recipes: बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के बीच अकसर कुछ ठंडा पीने की चाहत होती है, लेकिन साथ में हेल्दी ऑप्शन भी चाहिए होता है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में कुछ अच्छा और कूलकूल पीना चाहती हैं तो जामुन का इस्तेमाल कर दो टेस्टी और डिलीशियस रेसिपी तैयार कर सकती हैं।

Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद

जामुन पाचन, कंट्रोल और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी बहुत अच्छा है। जामुन से मजेदार, स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर डिशेज तैयार की जा सकती हैं। चाहे आप स्मूदी खाने के मूड में हों या जामुन कैंडी जैसी कोई मीठी चीज, से कुछ भी बनाया जा सकता है।

जामुन स्मूदी

  • जामुन का पेस्ट
  • गाढ़ी ठंडी दही या लस्सी
  • ड्राई फ्रूट्स
  • इलायची पाउडर
  • खजूर

जामुन स्मूदी

स्मूदी बनाने का तरीका

  • स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले जामुन से बीज को अलग करके जामुन का पल्प निकाल लें।
  • अब इसमें ठंडी गाढ़ी दही या लस्सी, इलायची पाउडर और शहद डाल दें।
  • आप चाहें, तो इस स्मूदी में थोड़ी रबड़ी डालकर भी मिक्स कर सकती हैं।
  • अब सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक स्मूदी का टेक्स्चर एकदम मखमली न हो जाए।
  • अब आपकी टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है, इसे थोड़ी सी आइस के साथ चिल्ड सर्व करें।

जामुन आइसक्रीम

  • जामुन का रस
  • चीनी से बनी चाशनी
  • फ्रेश अमूल क्रीम
  • रबड़ी
  • इलायची पाउडर

जामुन आइसक्रीम

जामुन आइसक्रीम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चाशनी में थोड़ा जामुन का रस लेकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसे बीटर या फिर व्हिसकर की मदद से फेंट सकते हैं।
  • इसके बाद एक बर्तन में थोड़ी फ्रेश अमूल क्रीम या मलाई लें, फिर इसे भी अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इस क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क या रबड़ी मिक्स कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और कुछ अपनी पसंद की बारीक कटी ड्राईफ्रूट्स ऐड कर सकती हैं।
  • अब इस पेस्ट में जामुन का चाशनी वाला पेस्ट मिलाकर सभी सामग्री को मिक्स कर लें।
  • अब आप इसे आइसक्रीम पॉट या एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख सकती हैं।
  • कुछ घंटों या रात भर इसे फ्रिज में रखा रहने दें, उसके बाद आप इसे खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाकर तारीफ बटोरें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply