IndiaPunjabTrending

SIR 2026: नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित

SIR संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जा सकता है संपर्क

SIR 2026: नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित

जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चल रही मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2026 को उचित एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों/मतदाताओं की सहायता तथा शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 और शिकायत निवारण सेल स्थापित किए गए है।

डिप्टी कमिश्नरकमजिला निर्वाचन अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के साथसाथ उनकी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि एस.आई.आर.2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घरघर सर्वेक्षण किया जा रहा है, जो 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। जिन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दायर की जा सकेंगी, जबकि नोटिस चरण और दावों/आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

श्री वालिया ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की जरूरत हो तो वह रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा यदि किसी नागरिक को एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान कोई शिकायत हो तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत निवारण सेल की ईमेल आई.डी. sircomplaint194@gmail.com पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों/मतदाताओं की शिकायतों के प्रभावी निपटारे के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी शिकायत निवारण सेल गठित किए गए है।

विधानसभा क्षेत्र 030फिल्लौर की ईमेल agr30phillaur@gmail.com,031नकोदर के लिए grievancesirnkd@gmail.com,032शाहकोट के लिए ero038shahkot@gmail.com,033करतारपुर की agr033ktr@gmail.com,034जलंधर पश्चिमी की Jalandharwest034@gmail.com,035जालंधर केंद्रीय की grievancecell035jalcentral@gmail.com,036 जालंधर नॉर्थ drcsjalandhar1@gmail.com,037 जालंधर कैंट SIR .037JALANDHARCANTT@gmail.com,038आदमपुर की grcadampur@gmail.com पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि इन सेलों में शिकायतों के निपटारे के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एस.आई.आर.2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अपडेटेड बनाना है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply