India

श्रीलंका की शर्मनाक हार और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को हुआ फायदा, अब WTC Points Table में इस स्थान पर पहुंचा भारत

WTC Points Table: एंटीगा के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया, वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम को करारी शिकस्त दी है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम को एक पारी और 217 रनों से हराकर सीरीज में 10 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

श्रीलंका की शर्मनाक हार और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को हुआ फायदा, अब WTC Points Table में इस स्थान पर पहुंचा भारत

वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202526 के पॉइंट्स टेबल साइकल में वेस्ट इंडीज की पहली जीत थी. कैरेबियाई टीम ने इस साइकल में अब तक नौ मैच खेले हैं, जिनमें से एक में जीत हासिल की, एक मैच ड्रॉ रहा और सात में हार का सामना करना पड़ा.  इस तरह वे पॉइंट्स टेबल में  आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी बदलाव हुआ.

श्रीलंका की हार से भारतीय टीम  को हुआ WTC Points Table में फायदा

श्रीलंका के लिए यह हार 202527 WTC साइकल में उनकी पहली हार थी. श्रीलंकाई टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार शामिल है. श्रीलंका 44.44 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गया है.

श्रीलंका के नीचे फिसलने से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत को एक एक स्थान का फायदा हुआ है. कीवी टीम चौथे से तीसरे स्थान, बांग्लादेश 5वें से चौथे स्थान और भारतीय टीम छठे से 5वें स्थान पर पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम हैं WTC Points Table पर टॉप पर

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूदा समय में टॉप पर है, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने इस चक्र में 8 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल है.

ऑस्ट्रेलिया टीम का PCT 87.50 है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन साउथ अफ्रीका 75.00 के PCT के साथ दूसरे स्थान पर है. भारतीय टीम अब 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है, इससे पहले टीम इंडिया 6वें स्थान पर थी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply