India

UP School Timing Change: यूपी में भीषण गर्मी का असर, इस जिले में स्कूलों का समय, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेगी क्लास

UP School Timing Change: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और विभिन्न बोर्डों से संबद्ध स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। ये व्यवस्था बच्चों को दोपहर की तेज धूप औऱ लू से बचाने के उद्देश्य से लागू की गई है। 

UP School Timing Change: यूपी में भीषण गर्मी का असर, इस जिले में स्कूलों का समय, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेगी क्लास

1 जुलाई से लागू होगा नया समय 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत 1 से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। इससे छात्रों को दोपहर के समय घर लौटते वक्त लू का सामना न करना पड़े। 

खबर अपडेट हो रही है…  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply