CrimeIndiaRajasthanTrending

हैवानियत की सारी हदें पार! 5 दिनों तक लड़की को अलग-अलग होटलों में ले जाते रहे 30 से ज्यादा आरोपी, सामने आई रूह कंपा देने वाली वारदात…

हैवानियत की सारी हदें पार! 5 दिनों तक लड़की को अलग-अलग होटलों में ले जाते रहे 30 से ज्यादा आरोपी, सामने आई रूह कंपा देने वाली वारदात…

School Girl Gangrape Case: राजस्थान के श्री गंगानगर में 13 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर 30 से ज्यादा पुरुषों ने पांच दिनों तक रेप किया. कहा जा रहा है कि यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं कई होटलों में हुईं. पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता की मुसीबत तब शुरू हुई जब वह अपने घर से गायब हो गई और बाद में एक रिक्शा चालक ने उसे एक होटल मालिक को बेच दिया. नाबालिग के कथित यौन शोषण में शामिल होने के आरोप में कई अन्य होटल संचालकों पर भी आरोप हैं. कथित तौर पर इस आपराधिक घटना को दबाने की कोशिश भी की गई थी.

इस मामले में कई होटल मालिकों और मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर में लड़की ने दावा किया है कि बार-बार रेप से होने वाले दर्द के दौरान उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी.

जिले में आक्रोश

इस कथित घटना से पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है. हालांकि यह कोई मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है, फिर भी श्री गंगानगर में 150 से ज्यादा अवैध होटल चल रहे हैं. इस घटना के बाद ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद करने की मांग उठ रही है. कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रिक्शा चालक और होटल संचालकों समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

ई-रिक्शा चालक ले गए होटल

इस पूरे मामले पर महिला उत्पीड़न मामलों की सेल के प्रभारी और जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की रात करीब 10:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंची और रामबाबू नाम के ई-रिक्शा चालक से उसे घर छोड़ने को कहा. पुलिस का आरोप है कि चालक उसे घर ले जाने के बजाय होटल जॉय इन ले गया. जांचकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद उसे कई होटलों में ले जाया गया और अगले कुछ दिनों तक उसका बार-बार यौन शोषण किया गया.

शोषण के दौरान नाबालिग को दी गई थी शराब

एफआईआर और पुलिस के बयानों के अनुसार, आरोपियों ने होटल परिसर का इस्तेमाल करके इस शोषण को अंजाम दिया. जांचकर्ता इन आरोपों की भी जांच कर रहे हैं कि शोषण के दौरान नाबालिग को शराब दी गई थी. पुलिस ने बताया कि एक युवक कथित तौर पर लड़की को एक होटल से दूसरे होटल ले गया. शुरुआत में जांच के दौरान तीन होटलों के नाम सामने आए थे; हालांकि, पुलिस ने अब बीरबल चौक के पास ‘ड्रीम’ नाम से चल रहे चौथे होटल की पहचान की है.

करणपुर से काग्रेंस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने किया प्रदर्शन

करणपुर से कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा कि दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा, विपक्षी पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने संबंधित पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सस्पेंड करने की भी मांग की है. कुन्नर ने कहा कि इस कथित घटना ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की विफलता को उजागर कर दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply