CrimeIndiaTrending

पत्नी की बेवफाई का बदला पूरी दुनिया से लेना चाहता था फैयाज! 15 हजार लोगों को निशाना बनाने की साजिश ने सबको चौंकाया..

पत्नी की बेवफाई का बदला पूरी दुनिया से लेना चाहता था फैयाज! 15 हजार लोगों को निशाना बनाने की साजिश ने सबको चौंकाया..

Mumbai Muharram Poison Plot Case: मुंबई के भायखला में मोहर्रम (26 जून, 2026) को जुलूस के दौरान जानलेवा कैप्सूल बांटने के आरोप में पुणे के 39 वर्षीय युवक फ़ैयाज़ प्रेमजी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद जांचकर्ताओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.  आरोपी फ़ैयाज़ प्रेमजी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि 2 वर्ष पहले पत्नी से अलग होने के बाद वह दुनिया से बदला लेना चाहता था और उसने लगभग 15,000 लोगों को मारने की योजना बनाई थी.जांचकर्ताओं को फ़ैयाज़ प्रेमजी के पास से लगभग 30,000 कैप्सूल मिले. आरोप है कि इनमें से 14,900 में पहले ही ज़िंक फ़ॉस्फ़ाइड भरा जा चुका था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेमजी पहले इराक और ईरान में काम कर चुका है, जहां उसकी बहन डॉक्टर है. भिवंडी पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के बाद, इंटेलिजेंस ब्यूरो, महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमों ने उससे पूछताछ की.

अब पुणे के विमान नगर का रहने वाला आरोपी फ़ैयाज़ प्रेमजी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसका मानना ​​था कि शादी टूटने के बाद पूरी दुनिया ने उसके ख़िलाफ़ साज़िश रची थी. जांचकर्ताओं के अनुसार, फैयाज प्रेमजी ने दावा किया कि वह धार्मिक जुलूस के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की जान लेकर बदला लेना चाहता था. 

क्या फैयाज का चल रहा मानसिक इलाज

यहां पर बता दें कि BBA ग्रेजुएट प्रेमजी को शनिवार (27 जून, 2026) रात अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. भायखला पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दीपक सावंत ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी यह पता लगाना है कि क्या प्रेमजी का कोई मानसिक इलाज चल रहा है? जांच टीम की मानें तो फैयाज से पूछताछ के बाद ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से परेशान है. पुलिस ने प्रेमजी के पिता को बयान दर्ज कराने के लिए पुणे से बुलाया है. पिता से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. 

कहां से मिला जिंक फ़ॉस्फ़ाइड

जांचकर्ताओं ने यह भी बताया कि फैयाज प्रेमजी की मां और बहन ईरान में रहती हैं और वह उनके लगातार संपर्क में था. भायखला पुलिस स्टेशन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ईरान में उसके संपर्कों की प्रकृति का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. हालांकि, पुलिस अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फैयाज प्रेमजी ने हज़ारों कैप्सूल भरने के लिए इस्तेमाल किया गया जिंक फ़ॉस्फ़ाइड कहां से हासिल किया?

यहां पर बता दें कि यह घटना शुक्रवार शाम को मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई. यह जुलूस डोंगरी के नूर बाग से शुरू हुआ और हैनकॉक ब्रिज से होते हुए रहमत बाग कब्रिस्तान की ओर बढ़ा ही था कि यह मामला सामने आ गया. शिकायतकर्ता सलमान सय्यद ने पुलिस को बताया कि मातम मनाने की रस्म (खुद को ज़ख्मी करने की प्रक्रिया) के दौरान ब्रेक लेने पर, बुर्का पहने एक महिला उनके पास आई और उन्हें कुछ कैप्सूल दिए. उस कथित महिला ने बताया यह पेन क्लिर है. 

कैप्सूल खाने के बाद लोगों को होने लगी दिक्कत

मोहर्रम के जुलूसों के दौरान आम तौर पर वॉलंटियर हिस्सा लेने वालों को मुफ़्त खाना, पानी, जूस और दवाइयां बांटते हैं. पुलिस ने बताया कि सय्यद समेत कई श्रद्धालुओं ने वे कैप्सूल खा लिए, जबकि दूसरों ने प्रेमजी द्वारा बांटने के लिए दी गई गोलियां ले लीं. कुछ ही देर में कई लोगों को जी मिचलाने, बेचैनी और तकलीफ़ महसूस होने लगी. जुलूस के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रेमजी को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और उनकी निजी जानकारी नोट की और उन्हें जाने दिया. उधर, जिन लोगों ने कैप्सूल खाए थे, उनकी हालत रात भर बिगड़ती गई और शनिवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच लोगों के बेहोश होने की खबरें आने लगीं.

जिंक फॉस्फाइड से जान सकती है जान

वहीं, पुलिस की एक टीम ने डोंगरी के उस गेस्ट हाउस में छापा मारा जहां प्रेमजी ठहरे हुए थे और लगभग 14,900 कैप्सूल बरामद किए. इन कैप्सूल में कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड भरा था, जो चूहों को मारने वाली एक बहुत ज़हरीली दवा है और जानलेवा जहर का असर पैदा कर सकती है.

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिंक फॉस्फाइड पेट के एसिड के साथ मिलकर फॉस्फीन गैस बनाता है, चाहे इसे खाया जाए या सांस के ज़रिए अंदर लिया जाए तो यह गैस खून में मिल जाती है और इससे कोशिकाओं में ऑक्सीजन की भारी कमी, कई अंगों का काम करना बंद कर देना (मल्टी-ऑर्गन फेलियर), रिफ्रैक्टरी शॉक और कई मामलों में मौत भी हो सकती है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply