
बुद्धदेव बहेरा… एक ऐसा सीरियल किलर, जो लड़कियों को प्रेम जाल फंसाता, फिर विश्वास में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर पिला देता था. लड़कियों के बेहोश होते ही उत्पीड़न करता, शरीर को चाकू की धार से छलनी करता. फिर उनका गला रेतकर फरार हो जाता था. इस हत्यारे की प्रोफाइल ने पुलिस को भी हैरान कर दिया था.
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर करता था दरिंदगी, फिर बेहोशी की हालत छुरी से रेत डाली 5 की गर्दन…. दिल दहला देगा ओडिशा के साइको किलर का डेथ पैटर्न!
आपने क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल और डरावनी क्राइम फिल्में तो देखी होंगी, जिसमें साइको किलर्स या सीरियल किलर्स पहले मासूमों को अपना शिकार बनाते हैं. फिर सजा से बचने के लिए पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नए-नए हथकंडे आजमाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ऐसी ज्यादातर फिल्में सत्य घटनाओं पर आधारित होती है. ऐसा ही एक मामला ओडिशा के पुरी के श्रीक्षेत्र धाम से सामने आया था जहां पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है, जिसने एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में 5 लड़कियों को बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
जाजपुर से पकड़ा गया था साइको किलर
पुलिस की विशेष टीम ने इस सीरियल किलर को अगस्त 2017 में जाजपुर से दबोचा था जिसकी पहचान बुद्धदेव बेहरा को रूप में की गई. यह सीरियल किलर दिखने में बिल्कुल किसी सीधा-साधा आम इंसान की तरह दिखता था लेकिन इसके जुर्म ने पुलिस के तक रौंगटे खड़े कर दिए थे.
लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा लेता था
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में साइको किलर को पकड़ने वाले पुलिस अधीक्षक (SP) सार्थक षाडंगी ने खुलासा किया था कि बुद्धदेव बेहरा का शिकार करने का तरीका बेहद शातिराना और खौफनाक था. पहले वो लड़कियों से कभी राजेश तो कभी जीतू बनकर मिलता था. पहले उनसे दोस्ती करता और फिर प्यार के जाल में फंसा लेता.
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर करता था कांड
पुलिस ने अपनी जांच और पूछताछ में पाया कि साइको किलर बुद्धदेव बेहरा लड़कियों को अपना प्यार के चंगुल में फंसा लेता. जब लड़कियां उसे लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हो जाती थीं तो वह अपना गंदा खेल खेलता. पहले विश्वास में लेकर लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर पिला देता. बेहोशी के हालत में लड़कियों के साथ हैवानियक करता और फिर छुरे से उनकी गर्दन रेत देता था.
पुलिस को सालों तक किया गुमराह
बिल्कुल फिल्मों के सीरियल किलर्स की तरह यह बहशी दरिंदा भी लड़कियों को सिर्फ मौत के घाट नहीं उतारता था, बल्कि उनके शव पर बेरहमी से एक के एक वार करता. पुलिस और दुनिया से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए वो लड़कियों के शव के पास दूसरे निर्दोष व्यक्ति की आईडी छोड़ देता जो उसी ने चुराई होती थीं, ताकि पुलिस को कभी उसका पता न चले और कानून को दूसरी दिशा में भटकाया जा सके.
5 मासूम लड़कियों को बनाया शिकार
देवगढ़ जिले के जिनाहज गांव के रहने वाला कातिल बुद्धदेव ने पुलिस की हिरासत में अपने 5 दुष्कर्म और कत्ल कबूल किए थे. जिसमें आखिरी मामला ओडिशा के डेलांग में अनीता नायक नाम की एक शादीशुदा महिला का था जिसे अपने जाल में फंसाया. नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. और गला रेतकर हत्या कर दी. उस समय मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. इसी केस की जांच करते हुए पुलिस कातिल तक पहुंची थी.
इससे पहले सीरियल किलर बुद्धदेव बेहरा ने आंध्र प्रदेश की सस्मिता दलाई नाम की लड़की को अपने जाल में फंसाया था. जाजपुर, बारी की कल्पना पात्रा नाम की महिला की हत्या कर शव फेंक दिया था. देवगढ़, जरईकेला की प्रीति भुई नाम की लड़की के साथ दुष्कर्न कर उसे मौत के घाट उतारा. झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर भी ठीक उसी तरीके से एक युवती का गला रेतकर हत्या कर दी थी



