India

यवतमाल: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज

Mahagaon Woman Suicide: महागांव तहसील के ग्राम हिवरा संगम क्षेत्र स्थित आनंदनगर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ महागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मृतका का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व आनंदनगर निवासी शिवा श्यामराव जाधव के साथ हुआ था।

यवतमाल: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज
यवतमाल: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज

विवाह के समय नकद राशि, सोनाचांदी तथा घरेलू उपयोग का सामान दिया गया था। इसके बावजूद विवाह के बाद कम दहेज मिलने का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के लोग बारबार नकदी और सोने की मांग करते थे तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत के अनुसार, मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्ष की एक बेटी और डेढ़ वर्ष का एक बेटा शामिल है।

दो मासूम बच्चों की मां ने की आत्महत्या

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ करते थे, गालीगलौज करते थे तथा मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। परिवार के लोगों द्वारा कई बार समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले शाम को मृतका ने पड़ोसी के मोबाइल फोन से अपने पिता से संपर्क कर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़े:

दहेज प्रताड़ना के आरोप में परिवार पर केस

अगले दिन सुबह उसके आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसका शव कुएं में मिला। मृतका के पिता सुरेश जेताराठौड़ की शिकायत पर ने पति शिवा श्यामराव जाधव, विलास श्यामराव जाधव, श्यामराव जाधव, रेणुका श्यामराव जाधव तथा जेठानी शीतल विलास जाधव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज प्रताड़ना तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply