India

Tata Sierra EV: आज लॉन्च से पहले जान लें सिएरा ईवी के बारे में ये 3 जरूरी बातें

Tata Motors की सिएरा को कुछ समय पहले भारतीय बाजार में उतारा गया है और अब कंपनी इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक अवतार को आज लॉन्च करने वाली है. इस गाड़ी के ऑफिशियल लॉन्च से पहले आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में कुछ जरूरी बातें हैं जो पता होनी चाहिए जैसे कि बैटरी, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स. आज इस गाड़ी की कीमत से पर्दा उठ जाएगा, लेकिन लॉन्च से पहले हम आपको इस गाड़ी की संभावित कीमत के बारे में भी जानकारी देंगे.

Tata Sierra EV: आज लॉन्च से पहले जान लें सिएरा ईवी के बारे में ये 3 जरूरी बातें

Tata Sierra EV: फीचर्स और सेफ्टी

की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ के अलावा वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 12 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम जैसे फ़ीचर्स होने की उम्मीद है.

कारदेखो के मुताबिक,सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फ़ीचर्स मिल सकते हैं. उम्मीद है कि इसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फ़ीचर्स के साथ लेवल2 ADAS भी होगा.

Tata Sierra EV: बैटरी और ड्राइविंग रेंज

टाटा मोटर्स ने अभी तक सिएरा EV के पावरट्रेन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह कंफर्म किया है कि यह इलेक्ट्रिक SUV ब्रैंड के Acti.ev आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. इसमें ऑलव्हीलड्राइव सेटअप भी होगा, जिससे यह हैरियर EV के बाद दूसरी ऐसी टाटा EV बन जाएगी जिसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी. इसमें 75 kWh की बैटरी हो सकती है जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है.

Tata Sierra EV Price

टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपए हो सकती है. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ये गाड़ी Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV और Maruti Suzuki e Vitara जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply