IndiaTrendingUttar Pradesh

क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR, खाना बनाने वाले स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह से जुड़ा एक मामला सामने आया है। भोपाल पुलिस ने खाना बनाने वाले कर्मचारी विपेंद्र सिंह की शिकायत पर शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR, खाना बनाने वाले स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, विपेंद्र सिंह को हाल ही में एक परिचित के माध्यम से रीवा से भोपाल बुलाया गया था। उनका आरोप है कि उन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन, रहनेखाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने में मदद का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, नौकरी शुरू करने के कुछ ही समय बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

पीड़ित का आरोप है कि उनके बनाए भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनके साथ गालीगलौज की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शैलेश सिंह ने उनका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। इसके बाद शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। विपेंद्र सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ कथित तौर पर हुई घटना का उल्लेख किया है।

भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में शशांक सिंह या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply