IndiaTrendingUttar Pradesh

3 साल का बच्चा फ्लाइट में हुआ बेहोश, गंभीर हालत को देखते हुए विमान की कराई लैंडिंग

सूरत : अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और विमान की सूरत एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

3 साल का बच्चा फ्लाइट में हुआ बेहोश, गंभीर हालत को देखते हुए विमान की कराई लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। उड़ान के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। स्थिति को देखते हुए विमान में मौजूद दो डॉक्टर तुरंत उसकी सहायता के लिए आगे आए और उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि शुरुआती इलाज के बावजूद बच्चे की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पायलट ने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर सूरत एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।

मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया। विमान के उतरने से पहले ही सीआईएसएफ, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड स्टाफ रनवे पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे। विमान के सुरक्षित उतरते ही डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply