DharamIndia

Saturn Transit Alert: शनि बदल रहे नक्षत्र, 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

Saturn Transit Alert: शनि बदल रहे नक्षत्र, 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान
ज्योतिष में ग्रहों का गोचर बेहद खास माना जाता है। न्याय देवता शनि देव का गोचर हमेशा चर्चाओं में रहता है। इस बार 2 जुलाई 2026, गुरुवार की सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनट पर शनि ग्रह नक्षत्र पद गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, यह गोचर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में होगा। 
ज्योतिष के अनुसार, शनि का नक्षत्र पद गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। वैसे कुछ राशियों के लिए इस गोचर का प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मेष, सिंह , वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक पर प्रतिकूल असर रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को किनकिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र पद चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, चाहे घर जुड़ा कोई कार्य हो या अनाचक से अनावश्यक खर्च, जिससे आपका बजट हिल जाएगा। इसी वजह से मन में तनाव और बेचैनी और भी बढ़ जाएगी। यदि आपने हालिए में कहीं निवेश किया है या निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय थोड़ा रुक सकते हैं। इस दौरान सोचसमझकर फैसला लें और बेहतर रहने वाला है, क्योंकि गलत निवेश से नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और हर खर्च को सोचसमझकर करें। 
सिंह राशि
यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा होने वाला है। जीवन में अचानक से उतारचढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे मन अस्थिर रह सकता है और किसी भी फैसले को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सावधानी बरतने की जरुरत है, क्योंकि पैसों से संबंधित कोई भी परेशानी या अनबन हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव आ सकता है। पार्टनर के साथ छोटीछोटी बातों पर लड़ाई या तनाव हो सकता है। इसलिए इस दौरान अपने साथी से खुलकर बातचीत करें। संयम बनाए और किसी भी मुद्दे में घुसने से पहले उसे सुलझाएं, ताकि रिश्ते में मधुरता बनीं रहे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस दौरान पैसों की परेशानी हो सकती है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। इससे आपकी बचत भी कम हो सकती है और मन में चिंता बनी रह सकती है। सेहत और सुरक्षा का भी खास ध्यान रखें। खासकर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट या दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए तेज रफ्तार से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।
कुंभ राशि
इस दौरान कुंभ राशि के लिए समय भी मुश्किल भरा रह सकता है। अगर आप किसी के साथ साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं, तो उन्हें अपने पार्टनर के साथ मतभेद या विचारों में टकराव का सामना करना पड़ेगा, जिससे व्यापार में अड़चन आ सकती है। इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर से खुलकर बात करें और आपसी समझ से आगे बढ़ जाए। इसके अलावा, इस दौरान खर्चों में भी इजाफा होने की संभावना है, जिससे आर्थिक तौर पर थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि इस अवधि में अपने बजट पर खास ध्यान दें और बड़े या गैरजरुरी खर्चों को टालने की कोशिश करें, जिससे वित्तीय स्थिति संतुलित रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply