DharamIndia

Shani Rahu Effects: Shani Rahu का प्रकोप! ससुराल से मिली ये Gifts बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें Vastu Tips

वास्तु शास्त्र में घर और रिश्तों से जुड़ी कई ऐसी बातों का जिक्र मिलता है। जिनका सीधा असर व्यक्ति की सुखसमृद्धि और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। वहीं शादी के बाद कुछ चीजों का लेनदेन बहुत सोचसमझकर करना चाहिए। खासतौर पर लड़कों को अपनी ससुराल से बिना वजह या मुफ्त में कुछ चीजों का लेना शुभ नहीं होता है। वहीं ऐसा करने से घर में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और ग्रह दोष बढ़ने की आशंका होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरुषों को ससुराल से भूलकर भी कौन सी चीजें उपहार के रूप में नहीं लेना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान से लें

Shani Rahu Effects: Shani Rahu का प्रकोप! ससुराल से मिली ये Gifts बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें Vastu Tips
वास्तु शास्त्र के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु ग्रह से होता है। अगर कोई व्यक्ति बिना जरूरत या फिर मुफ्त में अपनी ससुराल से इलेक्ट्रॉनिक सामान लाता है, तो इससे राहु दोष बढ़ सकता है। राहु दोष बढ़ने पर अचानक खर्चे बढ़ने लगते हैं और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

काले रंग की चीजें न लें

काले रंग को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि ससुराल वालों से गिफ्त में काले कपड़े या फिर काला कंबल आदि लेने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। वहीं कामकाज में रुकावट और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

झाड़ू न लाएं

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक महिलाओं को मायके से झाड़ू लाकर ससुराल में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुखसमृद्धि या बरकत पर इसका असर पड़ सकता है।

बरतें सावधानी

महिलाओं को अपने मायके से कैंची, चाकू या किसी तरह की नुकीली चीज नहीं लानी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव और कड़वाहट पैदा हो सकती है। वहीं ससुराल से लोहे की भारी सामान मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। इससे परेशानी या दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।

पुराना सामान और रद्दी न लाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक महिलाओं को अपने मायके से रद्दी, बेकार किताबें और पुराने अखबार आदि नहीं लाने चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और अव्यवस्था बढ़ती है। वहीं जातक को निर्णय लेने में भ्रम और मानसिक परेशानी होती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply