IndiaUttar Pradesh

राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे, रामपुर से सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर को 690 करोड़ से अधिक रुपये की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम सब जानते हैं कि कौन सही और कौन गलत है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा. राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे हैं.

राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे, रामपुर से सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले जो ‘जय श्री राम’ बोलने पर लाठी मारते थे, वो आज रामभक्ति की दुहाई दे रहे हैं. गोली चलाने वाले आज आस्था पर सवाल उठा रहे हैं. राम के दुश्मन आज राम का नाम ले रहे हैं. आस्था की ताकत ने विरोधियों को झुका दिया है.

उन्होंने कहा कि अयोध्या और मथुरा की सुंदरता से उनको चिढ़ है. काशी विश्वनाथ धाम इतना सुंदर कैसे हो गया, ये ‘उनकी’ चिढ़ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों से निपटने में पूरी तरह सहायक है.

‘उनकी’ चिढ़ है कि अयोध्या नगरी इतनी सुंदर कैसे हो गई, काशी विश्वनाथ धाम इतना सुंदर कैसे हो गया…

प्रभु श्री राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों से निपटने में पूरी तरह सहायक है… pic.twitter.com/6F8lc65Zcl

— Yogi Adityanath June 30, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले जब उत्तरप्रदेश में रामभक्त कहता था कि “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”, उन रामभक्तों पर जो गोली चलाते थे, आज वो आस्था की वकालत करते दिखाई देते हैं. ये आपकी ताकत है कि आज उनको आप का पिछलग्गू बनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. अब उन्हें अपने आप पर और कर्मों पर पश्चाताप होता होगा कि समाजवादी पार्टी गलत थी.

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply