India

एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को BCCI ने दिया मौका, ये खिलाड़ी बनी कप्तान

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर बेहद ही शर्मनाक तरीके से खत्म हुआ. भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद टीम इंडिया अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. भारतीय महिला टीम ने अब अगले टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है और बीसीसीआई ने इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को BCCI ने दिया मौका, ये खिलाड़ी बनी कप्तान

बीसीसीआई ने एश‍ियन गेम्स 2026 के हाथो में है, वहीं चोटिल श्रेयांका पाटिल को टीम इंडिया में शामिल कर दिया गया है.

पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट है Team India

इस साल सितंबर में जापान में एश‍ियन गेम्स का आयोजन होना है और जहां भारतीय टीम हरमनप्रीत की अगुआई में अपने ख‍िताब को बचाने उतरेगी. बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, इस टीम की कमान हरमनप्रीत के पास है, वहीं विश्व कप के दौरान चोटिल होने वाली श्रेयांका पाटिल को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

श्रेयांका पाटिल, टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गई हैं, ऐसे में एशियन गेम्स में उनका चयन उनकी फिटनेस के आधार पर ही होगा. वहीं आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर से कप्तानी छिनने की बात चल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है.

यास्तिका भाटिया की जगह कामलिनी को मौका

भारतीय महिला टीम की कमान हरमन के हाथो में है, लेकिन यास्तिका भाटिया को टीम इंडिया से बाहर किया गया है. यास्तिका भाटिया एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच खेले. उन्होंने तीन बार बैटिंग की, लेकिन किसी भी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं. इसी वजह से उन्हें कमलिनी के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.

वहीं श्रेयांका की वापसी की वजह से प्रेमा रावत को एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है, लेकिन श्रेयांका अगर फिट नही होती हैं, तो प्रेमा को एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए Team India

हरमनप्रीत कौर , स्मृति मांधना , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , जी कमलिनी , भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंद‍िनी शर्मा.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply