DharamIndia

July 2026 Festival Calendar: जगन्नाथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की पूरी List

July 2026 Festival Calendar: जगन्नाथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की पूरी List
जुलाई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कई सारे तीजत्योहार पड़ने वाले हैं। अभी से इन व्रतत्योहारों की तिथि नोट कर लें। इस बार जुलाई के महीने में देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा और महीने की आखिरी में सावन की शुरुआत भी हो जाएगी। जुलाई के पूरे महीने में हर दूसरेतीसरे दिन त्योहार मनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इस महीने गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाएगी। इस लेख हम आपको बताते हैं कि जुलाई महीने में पड़ने वाले व्रतत्योहार कौनकौन से हैं।
व्रत त्योहारों की लिस्ट
03 जुलाई 2026 संकष्टी गणेश चतुर्थी , संत थॉमस डे
10 जुलाई 2026 योगिनी एकादशी
12 जुलाई 2026 रोहिणी व्रत , मास शिवरात्रि , प्रदोष व्रत
14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या 
15 जुलाई 2026 गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई 2026 मुहर्रम समाप्त , पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा
17 जुलाई 2026 वरद चतुर्थी
19 जुलाई 2026 कौमार षष्ठी 
25 जुलाई 2026 देवशयनी एकादशी
26 जुलाई 2026 जाया पार्वती व्रत , प्रदोष व्रत
29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा ,व्यास पूजा
30 जुलाई 2026 कांवड़ यात्रा प्रारंभ
योगिनी एकादशी डेट और टाइम
योगिनी एकादशी का व्रत शुक्रवार, 10 जुलाई को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 11 जुलाई को दोपहर 1:50 बजे से शाम 4:36 बजे के बीच किया जा सकता है। जो लोग गौण योगिनी एकादशी मानते हैं, वे 11 जुलाई, शनिवार को भी यह व्रत रख सकते हैं।
देवशयनी एकादशी डेट और टाइम
जुलाई महीने में देवशयनी एकादशी 25 तारीख को मनाई जाएगी। तिथि का प्रारंभ 24 जुलाई को ही सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा और 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत शनिवार को रखा जाएगा और इसका पारण 26 जुलाई रविवार के दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर 8 बजकर 22 मिनट पर कर सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा डेट और टाइम
आषाढ़ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। पूर्णिमा की शुरुआत 28 जुलाई, मंगलवार को ही शाम 6 बजकर 18 मिनट पर पूर्णिमा तिथि लग जाएगी और बुधवार को रात 8 बजकर 5 मिनट पर तिथि समाप्त हो जाएगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply