
Image social media
सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो शेयर किया गया. इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप गई. लोग बस ये सोच रहे हैं कि अगर इस वीडियो को देखकर इतना डर लग रहा है तो जिसके साथ ये बीती, उसकी क्या हालत हुई होगी.
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो शेयर किये जाते हैं. कोई फनी होता है, किसी को देख हैरानी होती है. कई बार तो बेहद खौफनाक वीडियो भी शेयर किये जाते हैं. हालांकि, जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आ गया है, तब से हर वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो गया है. लेकिन कुछ रियल वीडियो तो एआई को भी टक्कर दे देता है.
ऐसा ही एक बेहद खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप गई. लोग बस ये सोच रहे हैं कि अगर इस वीडियो को देखकर इतना डर लग रहा है तो जिसके साथ ये बीती, उसकी क्या हालत हुई होगी? वीडियो को एक घर के कमरे में रिकॉर्ड किया गया, जहां बिस्तर पर रखे तकिये के नीच सांप नजर आया. इसे देख लोगों के होश उड़ गए.
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान एक घर में ये नजारा देखने को मिला. बिस्तर पर सोती एक युवती को अपने पलंग के तकिये के नीचे सरसराहट महसूस हुई थी. उसे कुछ आवाजें भी आ रही थी. जब पलंग से दूर जाकर उसने तकिये को एक छड़ी से हटाया तो उसके होश उड़ गए. लड़की डर के मारे चीखती हुई पलंग से उछल पड़ी. तकिये के नीचे एक बड़ा सा सांप छिपा बैठा था.
वीडियो वायरल क्यों?
यह क्लिप बेहद रियल और डरावना है. सांप का हिसहिसाना, लड़की का अचानक रिएक्शन और तकिये के पीछे छिपे नागराज का दिखना हर किसी को झकझोर देता है. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं – “मेरा दिल बैठ गया”, “रात को अकेले सोने का मन नहीं कर रहा”, “सांप वाले घर में कैसे सोया होगा”, “तकिया चेक करना भूल गए”. वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है.
सांपों से कैसे बचें?
सोने से पहले बिस्तर और आसपास अच्छे से चेक करें।
घर के आसपास झाड़ी-झंकार साफ रखें.
रात में लाइट जलाकर सोएं खासकर ग्रामीण इलाकों में.
अगर सांप दिखे तो शोर मचाएं लेकिन खुद मारने की कोशिश ना करें, एक्सपर्ट को बुलाएं.
भारत में मानसून के समय सांपों के घर में घुसने की घटनाएं आम हैं. कई बार लोग बिना जाने सांप के करीब सो जाते हैं जो जानलेवा साबित हो सकता है. यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सावधानी की मिसाल है. घर-परिवार की सुरक्षा के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आपके घर के आसपास भी कभी सांप दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं.



