IndiaUttar Pradesh

अयोध्या में दर्दनाक हादसा, बच्ची को बचाने में नदी में डूबीं पांच महिलाएं, तीन की मौत

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची को बचाने की कोशिश में पांच महिलाएं नदी में डूब गईं. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश के लिए प्रशासन और राहतबचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

अयोध्या में दर्दनाक हादसा, बच्ची को बचाने में नदी में डूबीं पांच महिलाएं, तीन की मौत

जानकारी के मुताबिक, सनाहा गांव के कुछ लोग नदी में नहाने और घूमने गए थे. इसी दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई. उसे डूबता देख एक महिला उसे बचाने के लिए नदी में उतरी. इसके बाद अन्य महिलाएं भी मदद के लिए एकएक कर पानी में उतर गईं. लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण पांचों खुद भी डूब गईं.

तीन महिलाओं की मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सरजुल निशा, 40 वर्षीय नाजनीन और 19 वर्षीय मरियम के रूप में हुई है.

दो महिलाओं की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गए. एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो अन्य लापता महिलाओं की तलाश जारी है. प्रशासन का कहना है कि नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

जिलाधिकारी अयोध्या ने बताया कि कुल पांच लोग सरयू नदी में डूबे थे. जानकारी के अनुसार, एक महिला को डूबता देख बाकी लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन सभी गहरे पानी में फंस गए. उन्होंने बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है.

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों और गहरे जलाशयों में नहाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि राहत एवं बचाव दल लापता महिलाओं की तलाश में जुटा हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply