CrimeIndiaTrending

शव ठिकाने लगाने निकले थे आरोपी, पेट्रोल खत्म होने से खुल गया बॉक्स बेड में छिपी लाश का राज..

शव ठिकाने लगाने निकले थे आरोपी, पेट्रोल खत्म होने से खुल गया बॉक्स बेड में छिपी लाश का राज..

मंडी गोबिंदगढ़ : पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के संत नगर इलाके में सोमवार देर रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। महिला की लाश को बॉक्स बेड में छिपाकर एक जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शा पर ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि रास्ते में रिक्शे का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वाहन बीच सड़क पर रुक गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने बॉक्स बेड के अंदर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ भेज दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply