PetrolDiesel Price Cut: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। देश की निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में कंपनी के पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।

यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में पहली बार है, जब किसी ईंधन रिटेलर ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। माना जा रहा है कि मध्यपूर्व में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर मिलेगा सस्ता ईंधन
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित करती है और निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेल कंपनी बन चुकी है। कंपनी के सभी आउटलेट्स पर 1 जुलाई से नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। हालांकि अलगअलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
सरकारी पेट्रोल पंपों पर कीमतें फिलहाल नहीं बदलीं
जहां नायरा एनर्जी ने ग्राहकों को राहत दी है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर पहले वाली कीमतें ही लागू हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के आउटलेट पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
पहले बढ़ाए थे दाम, अब उतनी ही कटौती
गौरतलब है कि मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। अब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें नरम पड़ने के बाद कंपनी ने उतनी ही कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है।
ये भी पढ़ें:
1 जुलाई से हुए ये बड़े बदलाव भी जानिए
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता: तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है।
डीजल भरवाने की सीमा खत्म: पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में प्रतिदिन केवल 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा अब हटा दी गई है।
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा: नया पासपोर्ट बनवाने या रीइश्यू कराने की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है।
बिना टिकट यात्रा पर सख्ती: रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगने वाले जुर्माने को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। जुलाई के पहले दिन लागू हुए इन बदलावों का असर आम लोगों से लेकर व्यापारियों और यात्रियों तक पर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ते होने से राहत मिलेगी, वहीं पासपोर्ट शुल्क और रेलवे नियमों में बदलाव से कुछ सेवाएं महंगी भी हो गई हैं।
ये भी पढ़ें:


/newsnation/media/media_files/2026/06/25/major-drop-in-petrol-and-diesel-2026-06-25-14-59-48.jpg)