भारतीय टीम को आज से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया कुछ बड़े फैसले ले सकती है, अभी हाल ही में विश्व विजेता टीम को आयरलैंड के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया , आज के मैच के लिए टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

इंग्लैंड के सामने भारतीय टीम मैनेजमेंट 5 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर रखने वाली है, आइए जानते हैं कौन हैं वो 5 खिलाड़ी जो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले हैं.
पहले टी20 में सिर्फ पानी पिलाते नजर आयेंगे Team India के ये 5 खिलाड़ी
टीम इंडिया के स्क्वाड में 16 खिलाड़ी हैं और कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें शायद 1 जुलाई को होने जा रहे पहले T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिले. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो संभवतः इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में नहीं खेलेंगे.
वैभव सूर्यवंशी
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से बाहर रखा जा सकता है, भारतीय कप्तान और कोच पहले ही बोल चुके हैं कि वो अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया से बाहर रहने वाले हैं, वहीं अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहला T20I मैच अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 4 ओवरों में 57 रन लूटा दिए. ऐसे में दूसरे टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया था, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था, इसी वजह से प्रसिद्ध की जगह वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नजर आ सकते हैं.
रवि बिश्नोई
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी हुई है, ऐसे में उनका पहले टी20 मैच में खेलना तय है और इसी वजह से रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना होगा.
वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बेहद खराब रहा था और इसी वजह से वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को दूसरे टी20 मैच में मौका दिया गया था, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका बाहर बैठना तय है.
सूर्यांश शेडगे
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ेगा, सूर्यांश की जगह पर वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.


