India

ट्रंप ने जिसे बताया व्हाइट हाउस का ‘गोल्डन गिफ्ट’, फैक्ट चेक में खुली उसकी पोल

Donald Trump Golden Eagle: राष्ट्रपति ट्रंप ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें व्हाइट हाउस की ट्रूमैन बालकनी पर एक विशालकाय सुनहरे रंग का बाज बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पंख बालकनी के खंभों तक फैले हुए हैं. इसके साथ ही बालकनी पर अमेरिकी झंडे वाला एक बड़ा सा शील्ड भी लगा हुआ है. ट्रंप ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस के 250वें जन्मदिन के वर्ष के लिए एक गोल्डन गिफ्ट”. राष्ट्रपति के इस पोस्ट के बाद व्हाइट हाउस के आधिकारिक ‘X’ हैंडल ने भी इसे रीशेयर कर अपनी स्वीकृति दे दी.

ट्रंप ने जिसे बताया व्हाइट हाउस का ‘गोल्डन गिफ्ट’, फैक्ट चेक में खुली उसकी पोल

अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के पोस्ट की खोल दी पोल
अमेरिकी समाचार चैनल CNN की पड़ताल में सामने आया है कि यह कोई असली तस्वीर नहीं है. असली ट्रूमैन बालकनी की वास्तुकला और रेलिंग की बनावट ट्रंप द्वारा शेयर की गई एआई इमेज से काफी अलग है.

तस्वीर में क्या गड़बड़ी पाई गई?
ट्रंप द्वारा शेयर तस्वीर में जो शील्ड दिख रहा है, उसमें केवल 11 सितारे ही बने हैं. जबकि अमेरिकी इतिहास के अनुसार, देश के स्थापना काल के मूल 13 उपनिवेशों को दर्शाने के लिए पारंपरिक रूप से इसमें 13 सितारे होने चाहिए थे. एक फ्रीलांस फोटोग्राफर एंड्रयू लेडेन ने ट्रंप के पोस्ट के ठीक बाद रात 9:30 बजे वास्तविक बालकनी की तस्वीरें खिंची, और उसे एक्स पर शेयर किया. जिसमें ऐसा कोई बाज या शील्ड मौजूद नहीं था. तस्वीर के साथ एंड्रयू लेडेन ने लिखा सोमवार रात 9:30 बजे ट्रूमैन बालकनी ऐसी दिखती है.

नए अमेरिकी पासपोर्ट पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर और खास संदेश
इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले एक ‘लिमिटेड एडिशन’ अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन भी पेश किया. इस नए पासपोर्ट पेज पर खुद राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर प्रमुखता से छपी है.

पासपोर्ट पर संदेश: ट्रंप ने इस डिजाइन को ट्रुथ सोशल पर शेयर करते हुए लिखा, “यूएसए का नया पासपोर्ट, जो कहता है ‘स्वागत है, लेकिन अच्छे बनकर रहो’ ”

कैसा है डिजाइन?
इस प्रोटोटाइप पेज में राष्ट्रपति ट्रंप को ऐतिहासिक ‘रेजोल्यूट डेस्क’ के ऊपर बैठे हुए दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में अमेरिका का ऐतिहासिक स्वतंत्रता घोषणा पत्र अंकित है और नीचे ट्रंप के हस्ताक्षर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply