Banana Cutlet Recipe: क्या आप भी किसी ऐसे स्नैक आइटम की तलाश में हैं, जो स्वाद और सेहत का कॉम्बो का हो। तो आज हम आपको केले से बने एक हेल्दी और टेस्टी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं, जो मीठे और नमकीन स्वाद का बेहतरीन मेल हैं।

इन्हें चाय के समय या पार्टी स्टारर के तौर पर खाया जा सकता है। कम सामग्री और झटपट बनने वाली यह रेसिपी सभी को पसंद आएगी।
कटलेट के लिए जरूरी सामग्री
- 2 पके केले
- 2 उबले आलू
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा प्याज
- ½ छोटा चम्मच अदरक
- 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
- 3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
- फ्राई करने के लिए तेल
केले के कटलेट
स्टेपबायस्टेप रेसिपी
- पके हुए केले को छीलें और एक कटोरे में मैश कर लें। अब इसमें उबले हुए मैश किए आलू मिक्स करें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। मिश्रण को बाइंड करने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स मिक्स करें।
- एक अच्छा सख्त मिक्स तैयार होगा। इस मिक्स को कटलेट का आकार दें। मिश्रण का थोड़ाथोड़ा हिस्सा लें और उन्हें गोल या अंडाकार कटलेट का शेप दें। बाहरी परत को क्रिस्पी करने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स से हल्की कोटिंग करें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।
- अब इस तैयार कटलेट को पुदीने की चटनी, केचअप या इमली की चटनी के साथ परोसें।
केले के कटलेट
इसे बनाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- मिठास को संतुलित करने के लिए पके लेकिन सख्त केले का इस्तेमाल करें।
- अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है या मीठे स्वाद को बैलेंस करना हो, तो चिली फ्लेक्स डालें।
- हेल्दी विकल्प के लिए, शैलो फ्राई करने के बजाय बेक या एयरफ्राई कर सकते हैं।
केले के कटलेट
केले के कटलेट न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ज्यादा का इस्तेमाल करने का एक क्रिएटिव तरीका भी हैं। ये पेट भरने वाले और होते हैं और उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं, जो अलगअलग स्वाद आजमाना पसंद करते हैं।



