सोशल मीडिया पर अफ्रीका के एक ट्राइबल महिला ने अपने कबीले में बने एक अनोखे कमरे से दुनिया को रूबरू करवाया. ये कमरा घर से थोड़ी दूर बनाया जाता है. महिला इसे बेबी मेकिंग रूम यानी बच्चा बनाने वाला कमरा कहती नजर आई. दरअसल, इस कमरे का उपयोग कपल प्रेग्नेंट होने के लिए करता है. ताकि उन्हें पूरी प्राइवेसी मिल पाए और महिला जल्दी कंसीव कर पाए.

भारत के घरों में आपको बेडरुम, लिविंग रूम, ड्राइंग रूम, किचन और बाथरूम मिल जाएगा. ये आम घरों का सेटअप है. अगर आप अमीर लोगों के घर जायेंगे तो शायद आपको प्राइवेट थियेटर या जिम भी देखने को मिल जाएगा. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों अफ्रीका के एक ट्राइबल कबीले का अनोखा ‘बेबी मेकिंग रूम’ चर्चा का विषय बना हुआ है.
जी हां, सही पढ़ा आपने. बेबी मेकिंग रूम यानी बच्चा बनाने का कमरा. अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसा कमरा होता है? अफ्रीका के युगांडा की एक ट्राइबल महिला ने अपने कबीले की इस खास परंपरा से पूरी दुनिया को रूबरू करवाया है. यह कमरा इतना अनोखा है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. महिला ने बताया कि उनके कबीले में घर से थोड़ी दूर एक खास कमरा बनाया जाता है, जिसे ‘बेबी मेकिंग रूम’ या बच्चा बनाने वाला कमरा कहा जाता है. इस कमरे का मकसद कपल्स को पूरी प्राइवेसी देना है ताकि वे बिना किसी बाधा के गर्भधारण कर सकें.
कंसीव करने में करता है मदद
एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि जब कपल मानसिक तौर पर शांत होता है तो वो आसानी से कंसीव कर लेता है. घरों में कपल शर्माते हैं. उन्हें प्राइवेसी नहीं मिल पाती. ऐसे में कई अफ्रीकन घरों में थोड़ी दूर पर एक कमरा बनाया जाता है, जहां सिर्फ और सिर्फ कपल रहता है. महिला ने दावा किया कि कुंवारी लड़कियां इस कमरे में जाती हैं और गर्भवती होकर ही बाहर निकलती हैं.
बेहद सिंपल है कमरा
वीडियो में दिखाया गया कमरा बेहद सरल है. अंदर ना बिस्तर है, ना तकिया और ना ही कोई आधुनिक सुविधाएं. फिर भी यह कमरा खास उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कबीले की परंपरा के अनुसार, यहां कपल्स को अकेले समय मिलता है जिससे महिला जल्दी कंसीव कर पाए. ट्राइबल सोसाइटी में प्रजनन और परिवार विस्तार को बहुत महत्व दिया जाता है, इसलिए ऐसी परंपराएं विकसित हुई हैं.
क्यों बनाया जाता है यह कमरा?
ट्राइबल समुदायों में गोपनीयता की कमी अक्सर समस्या बनती है. बड़े परिवारों में रहने के कारण नवविवाहित जोड़ों को अकेले समय नहीं मिल पाता. ऐसे में यह अलग कमरा प्राइवेसी सुनिश्चित करता है. महिला ने बताया कि इस कमरे में कपल्स बिना किसी व्यवधान के समय बिता सकते हैं, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि “इतने सरल कमरे में भी इतना कमाल!” कुछ इसे सांस्कृतिक परंपरा मान रहे हैं तो कुछ इसे अजीब बता रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग इस अनोखी परंपरा पर चर्चा कर रहे हैं.



