IndiaUttar Pradesh

CCTV बंद कर दें और बीजेपी अपील कर दे तो चंदा वापस आ जाएगा…राम मंदिर विवाद पर बोले अखिलेश यादव

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर मामला लगातार गरमाया हुआ है. समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने इसे 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला बताया है तो पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि मर्यादा का पहला नाम श्री राम है और दूसरा नाम संविधान, लेकिन बीजेपी दोनों को दगा दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वहां पर सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया जाए तो सोनाचांदी आदि सब चढ़ावा वापस आ जाएगा.

CCTV बंद कर दें और बीजेपी अपील कर दे तो चंदा वापस आ जाएगा…राम मंदिर विवाद पर बोले अखिलेश यादव

अपने जन्मदिन पर अखिलेश ने पीसी करते हुए बुधवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मिले चंदे में हेराफेरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बीजेपी पर “भगवान राम” और संवैधानिक मूल्यों, दोनों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने “मर्यादा” की बात की और आरोप लगाया कि बीजेपी को सिर्फ दान मिलने की चिंता है.

राम के साथ धोखा कर रही बीजेपीः अखिलेश

उन्होंने कहा, “बीजेपी भगवान राम के साथ धोखा कर रही है. मर्यादा का पहला नाम भगवान श्री राम है और दूसरा संविधान. बीजेपी ने दोनों के साथ धोखा किया है. बीजेपी को डर है कि दान या चंदा मिलना बंद हो सकता है.”

चंदा चोरी मामले की जांच कर रही SIT टीम का कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ाए जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, “दान या चंदा बंद न हो जाए क्योंकि ये चुनाव के लिए बड़ी संसाधन बनकर आ रही हैं.”

‘… तो सोनेचांदी के खड़ाऊ वापस हो जाएंगे’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या में दर्शन नहीं दिए जाने पर अखिलेश ने कहा, मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्री राम और दूसरा संविधान, बीजेपी ने इन दोनों को ही दगा दे दिया.

SIT जांच पर अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा, “दूध का दूध पानी का पानी हो न हो चांदी का चांदी वापस हो जाएं, सोने का सोने वापस हो जाएं, सोनेचांदी के खड़ाऊ वापस हो जाएं, बस अगर सीसीटीवी बंद कर दिए जाएं और ये लोग आंखें बंद कर लें. बीजेपी एक बार अपील कर दे तो चढ़ावा अपने आप ही वापस आ जाएगा. सीसीटीवी बंद करके अपील कर दें तो सब चढ़ावा वापस आ जाएगा.”

बीजेपी हर चीज कैसे तय कर सकती हैः अखिलेश

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम सभी के हैं, हम सभी के घरों में राम दरबार रहा है. ऐसा कोई सनातनी नहीं जिसके घर में ये परंपरा न हो लेकिन हर चीज बीजेपी तय करे ये कैसे हो सकता है. बीजेपी ने संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है.

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि पार्टी को जरूरत भी है कि और चंदा मिले. सनातन पांडे, माता प्रसाद पांडे और बलराम यादव ये सभी पीढ़ियों से जुड़े हुए लोग हैं जो दल पीढ़ियों से जुड़ा होता है उसे तोड़ना आसान नहीं होता. बीजेपी सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply