India

35 किमी माइलेज के साथ लॉन्च होगी मारुति ये कार, सेफ्टी के लिए होगा ADAS फीचर

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Maruti Fronx Facelift साल 2027 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इस नई SUV की कई बार टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे इसके डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार Fronx को पहले से ज्यादा प्रीमियम, सुरक्षित और ज्यादा माइलेज वाली SUV के रूप में पेश करेगी.

35 किमी माइलेज के साथ लॉन्च होगी मारुति ये कार, सेफ्टी के लिए होगा ADAS फीचर

नई Fronx में सबसे बड़ा बदलाव इसके सेफ्टी फीचर्स में देखने को मिल सकता है. टेस्टिंग के दौरान कार में LiDAR सेंसर और ADAS से जुड़ा उपकरण देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें ADAS दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो SUV में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और हाई बीम असिस्ट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं. इससे नई Fronx पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.

फ्रॉन्क्स में मिलेंगे पहले ज्यादा फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो मारुति इस SUV में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, नया सीट फैब्रिक और अपडेटेड इंटीरियर भी दे सकती है. इसके अलावा मौजूदा मॉडल में मिलने वाले हेडअप डिस्प्ले , 360 डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, रियर AC वेंट, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी नए मॉडल में बरकरार रह सकते हैं.

हाइब्रिड मॉडल में 35 किमी माइलेज

नई Fronx की सबसे खास बात इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति अपनी नई HEV Hybrid Technology का इस्तेमाल इस SUV में कर सकती है. दावा किया जा रहा है कि यह सिस्टम मौजूदा हाइब्रिड तकनीक की तुलना में ज्यादा किफायती और बेहतर होगा. सबसे खास बात यह है कि नई Maruti Fronx Hybrid का माइलेज 35 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV में शामिल हो सकती है. हालांकि कंपनी मौजूदा 1.0 लीटर टर्बो Boosterjet पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को भी जारी रख सकती है. माना जा रहा है कि हाइब्रिड इंजन केवल टॉप वेरिएंट में मिलेगा, जबकि बेस और मिड वेरिएंट में मौजूदा पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे.

डिजाइन में होगा ये बदलाव

डिजाइन में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई Fronx में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए LED टेललैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, नए एक्सटीरियर कलर और नया केबिन थीम मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, 2027 में आने वाली Maruti Fronx Facelift पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित, फीचरलोडेड और शानदार माइलेज वाली SUV बनकर भारतीय ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply