HealthIndia

अब नहीं बनेगा सिरदर्द, इस मैजिक ट्रिक से झटपट छिल जाएंगे ढेर सारे मटर, आजमा कर देखिए

Magic Trick Will Help You Peel A Lot Of Peas In No Time

Peas Shelling Hack: सर्दी का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी सब्जियों की बहार देखने के लिए मिलती है। मेथी, पालक, और गाजर के अलावा मटर भी सबसे ज्यादा मार्केट में मिलती है। मटर के पराठे से लेकर पुलाव सर्दियों के मौसम में बनाए जाते है। यहां पर मटर से वैसे तो कई चीजें बनती है लेकिन इससे छीलने में दादी-नानी याद आने लगती है। इन हरी-हरी मटर को छीलने की झंझट से हर कोई परेशान होते है लेकिन आपको हम आज एक मैजिक ट्रिक की जानकारी देंगे। इसकी मदद से आप मिनटों में मटर छिल जाते है और समय भी बच जाता है।

मटर छीलने के उपाय

मटर के छिलके अक्सर सख्त होते हैं, जिन्हें नाखूनों से छीलने पर उंगलियों में दर्द होने लगता है। इसके लिए यह ट्रिक अपनाएं। दरअसल यह ट्रिक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

1- मटर छीलने के लिए आप फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मटर को सबसे पहले एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। मटर को निकालने के बाद छिलके को दबाए। फ्रीजर में इसे रखने में छिलके हल्का टाइट हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हें छीलने में आसानी होगी।

2- 40-50 मटर और 2-3 किलो मटर छीलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे सही और कुछ हैक्स की मदद से करें तो यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा। मटर को कम समय में छिलके से हटाने के लिए सबसे पहले इसे 3-4 मिनट पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर 2 मिनट ढक कर छोड़ दें। ध्यान रखें मटर अच्छी और मोटी फली वाली हो। अब मटर को पानी से निकालकर छन्नी वाली थाली में कुछ सेकेंड ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मटर के एक छोर पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से सारे फली में मौजूद बीज फटाफट बाहर निकलने लगेंगे। दानों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सूखा लें।

3-मटर के दानों को छिलके से हटाने के लिए बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले मटर को गर्म पानी में डालकर 03 -05 मिनट रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल या बर्फ पानी में डाल दें। इसके बाद आप मटर को छिलके को हल्के हाथ से हटाते हुए निकाल सकती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply